बॉलीवुड

सलमान खान से मिलीं ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या? फोटो देख सोशल मीडिया पर मचा भयंकर बवाल

सलमान की मुलाकात ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन से हुई है, जिसकी एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आइए पूरा सच जानते हैं।
2 min read
• •
Oct 03, 2024
salman khan aaradhya bachchan
सलमान खान से मिलीं आराध्या बच्चन!

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। आए दिन इस फिल्म से जुड़ी अपडेट्स और सेट से फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इस बीच सलमान खान की सिकंदर की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या और भाईजान मिलते हुए नजर आए। सलमान और आराध्या की फोटोज भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है, जिसके बाद बवाल मच गया है। ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की अफवाहों के बीच सलमान और आराध्या की साथ फोटो देखकर यूजर्स कई कयास लगा रहे हैं।

सलमान खान से मिलीं आराध्या बच्चन?

ऐश्वर्या राय और सलमान खान एक टाइम काफी क्लोज हुआ करते थे, लेकिन दोनों की राहें अलग हो गई। ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन के साथ अपने घर बसा लिया, जबकि सलमान खान अकेले रह गए। दोनों के प्यार की चर्चा आज भी लोग करते हैं। हालांकि, ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी के कई सालों बाद अब दोनों के बीच दरार की खबरें सामने आई है। यह भी कहा जाता है कि दोनों साथ नहीं रहते हैं और कपल का रिश्ता तलाक की कगार पर है। ऐसे माहौल के बीच सलमान खान और आराध्या की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। हालांकि, सच्चाई यह है कि यह फोटो असली नहीं है, बल्कि फर्जी है और इसे आराध्या बताकर इंटरनेट पर शेयर किया जा रहा है।

वायरल फोटो का सच

सलमान खान और आराध्या बच्चन की वायरल फोटो का सच है कि यह इसे एडिट किया गया है। सलमान खान से मिल रही यह लड़की आराध्या नहीं, बल्कि भारतीय बॉक्सर निखत जरीन हैं। उनके चेहरे पर आराध्या के चेहरे को एडिट कर दिया गया है, जिससे लोग सलमान खान के साथ आराध्या को समझ रहे हैं।

Updated on:
03 Oct 2024 06:01 pm
Published on:
03 Oct 2024 06:01 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है