17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय सिनेमा की सबसे लंबी फिल्मों की लिस्ट में आई ‘धुरंधर 2’, सेंसर बोर्ड ने दिया एडल्ट सर्टिफिकेट

Dhurandhar 2 Runtime: फिल्म 'धुरंधर 2' के रन टाइम को लेकर इस वक्त काफी चर्चे हो रहे हैं। इसके अलावा फिल्म को सेंसर बोर्ड से 'ए' सर्टिफिकेट भी दिया दया है।

2 min read
Google source verification
Dhurandhar 2 Gets A Certificate

Dhurandhar 2 Gets A Certificate (सोर्स- एक्स)

Dhurandhar 2 Runtime: बॉलीवुड में इन दिनों जिस फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार किया जा रहा है, वो है ‘धुरंधर: द रिवेंज’। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने A सर्टिफिकेट दे दिया है, यानी ये सिर्फ वयस्क दर्शकों के लिए बनाई गई है।

रनटाइम ने तोड़े रिकॉर्ड (Dhurandhar 2 Runtime)

‘धुरंधर 2’ की सबसे बड़ी चर्चा इसकी लंबाई को लेकर हो रही है। फिल्म का कुल रनटाइम लगभग 3 घंटे 49 मिनट बताया गया है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे लंबी फिल्मों की सूची में शामिल कर देता है। इस लिस्ट में ‘लगान’, ‘संगम’ और ‘मेरा नाम जोकर’ जैसी क्लासिक फिल्में भी शामिल हैं, लेकिन अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने भी अपनी जगह बना ली है।

बता दें 'धुरंधर: द रिवेंज', इंडियन सिनेमा की अभी तक की सबसे लंबी फिल्मों की लिस्ट में सांतवें नंबर पर पहुंच गई है। इस लिस्ट में 'तमस' (298 मिनट), 'थवमई थवमिरुंधु' (275 मिनट), 'एललोसी: कारगिल' (255 मिनट), 'मेरा नाम जोकर' (248 मिनट), 'संगम' (238 मिनट) और 'लगान' (233 मिनट) शामिल है।

स्पाई थ्रिलर में दिखेगा हाई वोल्टेज ड्रामा (Dhurandhar 2 Gets A Certificate)

फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर भारतीय जासूस के किरदार में नजर आएंगे, जो दुश्मनों के खिलाफ खतरनाक मिशन पर निकलता है। कहानी में इंटरनेशनल टेरर नेटवर्क और खुफिया ऑपरेशन्स का रोमांच देखने को मिलेगा।

इस फिल्म में संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे, जिससे फिल्म का स्तर और भी ऊंचा हो गया है।

पहले पार्ट की सफलता से बढ़ी उम्मीदें

‘धुरंधर’ का पहला भाग बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रहा था और उसने दुनिया भर में शानदार कमाई की थी। इसी सफलता के बाद इसके सीक्वल से दर्शकों को और भी ज्यादा उम्मीदें हैं। मेकर्स ने इस बार कहानी को और बड़े पैमाने पर पेश करने की कोशिश की है।

एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स

फिल्म की एडवांस बुकिंग ने भी इसके प्रति दर्शकों के उत्साह को साफ कर दिया है। देश ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म के टिकट तेजी से बिक रहे हैं। अमेरिका जैसे बाजारों में भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिससे साफ है कि फिल्म का क्रेज ग्लोबल लेवल पर भी बना हुआ है।

कई भाषाओं में होगी रिलीज

‘धुरंधर: द रिवेंज’ को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जबकि एक दिन पहले इसके पेड प्रीव्यू शो भी रखे गए हैं।

क्या लंबा रनटाइम बनेगा चुनौती?

हालांकि फिल्म की लंबाई को लेकर कुछ सवाल भी उठ रहे हैं। आमतौर पर इतनी लंबी फिल्मों को दर्शकों का ध्यान बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन मेकर्स का दावा है कि कहानी इतनी दिलचस्प है कि दर्शक शुरुआत से अंत तक जुड़े रहेंगे। फिलहाल, अब सभी की नजर इस बात पर है कि रिलीज के बाद ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है।