
नई दिल्ली। देशभर में शुक्रवार की रात चांद दिखाई देने के बाद से इस्लाम धर्म का पाक महीना रमज़ान की शुरूआत हो चुकी है। इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने फैंस को रमज़ान की मुबारकबाद दी है। वहीं इसी बीच बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान ( Salman Khan ) ने इस बार अपने फैंस को रमज़ान की मुबारकबाद तक नहीं दी। इसी बीच उनकी एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
सलमान की इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वो गुमगुम बैठे हैं। फोटो के कैप्शन में भी उन्होंने बस 'हम्म्म…' लिखा है। चेहरे के भाव भी काफी निराशाजनक है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सलमान इस त्योहार पर अपने घर वालों को काफी मिस कर रहे हैं। उन्हें पिता सलीम की कमी भी महसूस हो रही है। वैसे फॉर्महाउस पर उनके साथ उनकी बहन अर्पिता खान ( Arpita Khan ) की फैमिली और सोहेल खान ( Sohail Khan ) के बेटे निर्वाण खान ( Nirvaan Khan ) मौजूद हैं।
बता दें मई में सलमान खान की फिल्म 'राधे' ( Salman Khan Movie Radhe ) रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन सलमान खान की ये पहली ईद होगी जहां वो अपने फैंस को ईदी नहीं दे पाएंगे। निर्देशक प्रभुदेवा ( Director Prabhu Deva ) की फिल्म 'राधे' की शूटिंग को लॉकडाउन के चलते बीच में ही रोकना पड़ा। हाल ही में सलमान का नया गाना 'प्यारा करो ना' ( Pyar Karo Na ) भी रिलीज़ हो गया है। जो कोरोनावायरस पर आधारित है। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।