चुलबुल पांडे का पहला लुक हुआ आउट सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया धमाल सलमान खान ने ट्विटर और इंस्टाग्राम अंकाउट का नाम बदलकर रखा चुलबुल पांडे
नई दिल्ली।चुलबुल पांडे उर्फ सलमान खान की मूवी 'दबंग 3' का फ़र्स्ट लुक आउट हो चुका है। जी हां, आज सलमान खान के फैन्स का इंतजार खत्म हो चुका है। दरअसल सलमान खान की अपकमिंग फिल्म दबंग 3 में सलमान खान के चुलबुल पांडे का वीडियो रिलीज हो चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा कर रखा दिया है। इस वीडियो में सलमान खान का अंदाज और उनका तरीका काफी लाजवाब लग रहा है। वीडियो में चुलबुल पांडे बने सलमान खान कहते है पिक्चर हमारी, पोस्टर हमारा तो फिल्म का प्रमोशन भी हम ही करेंगे। इसके अलावा सलमान खान कहते हैं।
फ़र्स्ट लुक आउट होते ही सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और ट्विटर अकाउंट नाम को बदल कर chulbhul pandey कर दिया है।वैसे सलमान खान इस मूवी में भी बहुत हैंडसम लग रहे है साथ सलमान दबंग 3 को लेकर बहुत एक्साइटेड लग रहे हैं। ये मूवी 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।