बॉलीवुड

Sikandar Salman Khan Look: फिल्म ‘सिकंदर’ से सलमान खान का फर्स्ट लुक आउट, इंटरनेट पर मची धूम

Sikandar Salman Khan First Look: सलमान खान की नई फिल्म सिकंदर को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है। सलमान खान की पहली झलक देख फैंस खुश हो रहे हैं।

2 min read
Jul 31, 2024
सलमान खान का फिल्म सिकंदर से पहला लुक लीक

Sikandar In Salman Khan Look: बॉलीवुड को एक और ब्लॉकबस्टर मिलने की उम्मीद है। यानी 2025 में रिलीज होने वाली फिल्म सिकंदर की। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट भी सामने आया है। उनका फिल्म से पहला लुक लीक हो गया है। जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। फैंस उसे देखकर काफी खुश हो रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। तब से ही अक्सर अलग-अलग अपडेट सामने आ रही हैं। ऐसे में पहला लुक भी वायरल हो रहा है।

फिल्म 'सिकंदर' से सलमान खान का एक और लुक हुआ लीक (Sikandar In Salman KhanLook)

फिल्म सिकंदर को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भाईजान के फैंस उनकी फिल्मों से जुड़ा हर अपडेट के आने पर खुश होते हैं। ऐसे में फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है और वहीं, दूसरे शेड्यूल की शूटिंग अगस्त में शुरू हो जाएगी। इस फिल्म से अब जो सलमान खान का लुक वायरल हो रहा है। उसमें एक्टर ने ब्लैक चश्मा लगाया हुआ है और हाथ में एक वाइन का ग्लास पकड़ा हुआ है। वह कई बीच के किनारे बैठे हुए हैं और कोई पार्टी को एंजॉय कर रहे हैं। फैंस को भाईजान का ये लुक शानदार लग रहा है।

फिल्म ‘सिकंदर’ में सलमान खान के साथ साउथ की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं, इस फिल्म में राज बब्बर के बेटे आर्यन बब्बर भी होंगे और इस फिल्म का म्यूजिक सिंगर प्रीतम देंगे। इस एक्शन फिल्म को केविन कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं, जो अगले साल यानी 2025 में ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी।

Also Read
View All

अगली खबर