
Salman Khan की फिल्म 'Bharat' जल्द ही बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। हाल में इस फिल्म का नया पोस्टर जारी हुआ है। इस तस्वीर में सलमान एक बुजुर्ग के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं।
सलमान खान ने खुद इस फोटो को शेयर किया है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जितने सफेद बाल मेरे सिर और दाढ़ी में हैं, उससे ज्यादा कहीं ज्यादा रंगीन मेरी जिंदगी रही है।'
उनका यह लुक लागातार वायरल हो रहा है। गौरतलब है की भारत में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर और तब्बू अहम किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। 'भारत' कोरियन फिल्म 'Ode To My Father' का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी।
इस फिल्म के अलावा सलमान खान इन दिनों 'दबंग 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में एक्टर के अपोजिट एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।