बॉलीवुड

सलमान खान को जब लड़की ने सबके सामने मारा था थप्पड़, दंबग एक्टर पीकर रह गए थे अपमान का घूंट

Salman Khan: ये पूरा मामला तब हुआ था जब इस अमीर लड़की को सलमान की पार्टी में एंट्री नहीं दी गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Aug 2023, 6:40 PM IST
Salman khan
सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ।

Salman Khan सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री के एक दबंग एक्टर के तौर पर देखा जाता है। हालांकि एक मौका ऐसा भी आया जब चलती पार्टी में उन पर लड़की ने हाथ उठा दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये साल 2009 में हुआ था। सलमान खान अपने भाई सोहेल खान, एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और दूसरे स्टार्स के साथ दिल्ली में पार्टी कर रहे थे। तभी एक मशहूर बिल्डर की लड़की ने हंगामा किया था।

क्या था पूरा मामला
माीडिया रिपोर्ट का दावा है कि मोनिका नाम की ये लड़की फाइव स्टार होटल में चल रही पार्टी में एंट्री करने की कोशिश कर रही थी। सोहेल ने उसको एंट्री नहीं देने के लिए कह दिया। इस पर उसने गाली गलौच और हंगामा शुरू कर दिया। लड़की ने सुष्मिता सेन और सोहेल को गाली देना शुरू कर दिया। इस पर सलमान ने दखल दिया और उसके पास जाकर उससे बाहर जाने की गुजारिश करने लगे। लड़की इस पर और भड़क गई और सलमान पर हाथ उठा दिया। सलमान खान ने इसके बाद भी गुस्से पर कंट्रोल किया और किसी को भी लड़की की तरफ जाने से रोका। इसके बाद उन्होंने गार्ड्स से कहा कि इस लड़की को बाहर ले जाएं। इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान किसी एक्टर का नहीं आया लेकिन इस घटना की चर्चा कई बार फिल्मी गलियारों में हो चुकी है।

Updated on:
16 Aug 2023, 6:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Gajraj Rao Exclusive: ‘पिता को मशीन की तरह काम करते देखा’, टेलरिंग शॉप से विज्ञापन की दुनिया में कैसे आए गजराज राव? खास बातचीत में बताया

सनी बनेंगे हनुमान तो राघव जुयाल निभाएंगे मेघनाथ का किरदार, ‘रामायण 2’ में कौन-सा एक्टर निभाएगा कौन-सा किरदार

Ramayana Rise of a Legend Review: ‘रामायण’ तो पहले भी देखी लेकिन ये रामायण एकदम अलग है, कहानी को बरकरार रखते हुए फिल्म में दिखी भव्यता

राम का वनवास वाला सीन, जटायु का रावण से भीषण युद्ध, तालियां बजाने को मजबूर कर देते हैं रणबीर की ‘रामायण’ के ये 5 सीन

Ramayana: माता सीता का योद्धा अंदाज, AI वाले कुंभकरण भी थे खास, टीवी की ‘रामायण’ से बिल्कुल अलग है रणबीर कपूर की ‘रामायण’