बॉलीवुड

‘रेस 3’ के पहले गाने के लिए सलमान ने किया ये खास काम, सामने आया वीडियो

हाल सलमान की अपकमिंग फिल्म का गाना 'हीरिए' रिलीज हुआ है। इस गाने में जो सलमान ने जो डेनिम की जैकेट पहनी है उसके बैक पर उन्होंने खुद पेंटिंग की है।

2 min read
May 23, 2018
salman khan

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी एक्शन से भरपूर फिल्म 'रेस 3' के प्रमोशन में बिजी है। 'रेस' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'रेस 3' 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें फिल्म की पूी स्टारकास्ट नजर आ रही है। ट्रेलर के तुरंत बाद ही इस फिल्म का पहला गाना 'हीरिए' भी रिलीज किया गया है। इस गाने में जो सलमान ने जो डेनिम की जैकेट पहनी है उसके बैक पर उन्होंने खुद पेंटिंग की है।

एक्टिंग के अलावा सलमान को है ये भी शौक:
बता दें कि हाल सलमान की अपकमिंग फिल्म का गाना 'हीरिए' रिलीज हुआ है। इस गाने में एक खास बात है। बता दें कि गाने में सलमान ने एक डेनिम की जैकेट पहनी हुई है। ये जैकेट स्टाइलिस्ट तो होने के साथ ही इसकी बैक भी काफी क्विर्की है। बता दें कि इसके बैक पर एक हैंडमेड पेंटिग बनी हुई है। अब आप सोचेंगे कि इसमें कौन सी बड़ी है। दिलचस्प बात यह है कि इस पेंटिंग को खुद सलमान खान ने बनाया है। ये बात सभी जानते हैं कि सलमान को पेंटिंग का बेहद शौक है। उन्हें जब भी फुर्सत मिलती है, वह पेंटिंग बनाने से नहीं चूकते हैं।

सलमान के डिजाइनर ने इंस्टा पर दी जानकारी:
सलमान के पेंटिंग वाले जैकेट के बारे में जानकारी खुद सलमान के डिजाइनर एशले रिबेलो ने एक वीडियो शेयर कर दी है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में सलमान खान पेंटिंग बनाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब सलमान खान को खुद अपनी जैकेट पेंट करते देखा गया हो। फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो 'रेस 3' में सलमान खान के अलावा बॉबी देओल, जैकलिन फर्नांडिस, अनिल कपूर , डेजी शाह, शाकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें

अगर ऐसा हुआ तो हो जाएगा ‘रेस 3’ बंटाधार, सलमान को सता रहा डर
Published on:
23 May 2018 09:34 am
Also Read
View All