बॉलीवुड

नहीं रहा सलमान खान का ‘माई लव’, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दिया इमोशनल मैसेज

सलमान ने लिखा, 'मेरा सबसे खूबसूरत...माय लव आज इस दुनिया से चला गया।
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2018, 4:30 PM IST
salman khan
salman khan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के चहेते डॉग का आज निधन हो गया। सलमान के डॉग का नाम 'माय लव' था। वह सलमान के बेहद करीब था। 'माय लव' की तस्वीरें एक्टर अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। डॉग के मरने की खबर सलमान ने खुद ट्विटर पर उसकी कई तस्वीरें शेयर कर दी है। तस्वीरों में सलमान और उनका डॉग एक साथ नजर आ रहे हैं।

'माय लव' को उनके परिवार के एक अहम सदस्य के तौर पर गिना जाता था। सलमान ने अपने सबसे प्रिय डॉगी के जाने पर दुख जताते हुए कहा है, 'मेरा सबसे खूबसूरत...माय लव आज इस दुनिया से चला गया। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।' इसके साथ ही सलमान ने एक और तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपने डॉगी को किस करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि सलमान डॉग लवर हैं। उनके पास दो बुल मस्टिफ 'मायसन' और 'माय जान' थे। साल 2009 में मायसन की मौत के कुछ महीने बाद 'माय जान' की तबीयत खराब रहने लगी थी और उसकी भी मौत हो गई। उनके एक और डॉग 'वीर' की मौत साल 2015 में हो गई। कुछ महीने पहले 'रेस 3' रिलीज के समय सलमान ने अपने डॉगी की तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, 'मेरा प्यार सेल्फिश सॉन्ग सुन रहा।' 'माय लव' लैब्राडोर ब्रीड का कुत्ता था । सलमान खान ने कई अलग-अलग ब्रीड के कुत्ते पाल रखे हैं।

Updated on:
19 Oct 2018, 4:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’