बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय की मैनजेर की जान बचाने पर सलमान ने की शाहरूख की तारीफ, कहा- ‘हीरो है वो’

ऐश्वर्या राय की दिवाली पार्टी में हुआ बड़ा हादसा ऐश्वर्या राय की मैनजेर अर्चना के लहंगे में लगी आग शाहरूख ने बचाई अर्चना की जान अर्चना के साथ शाहरूख भी झुलसे आग में नानावती अस्पताल में भर्ती हैं अर्चना
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2019, 9:53 AM IST
shahrukh khan and salman khan

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन के घर दिवाली पार्टी के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर अर्चना सदानंद के लहंगे में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। उस दौरान शाहरुख खान ने अपनी जान पर खेलकर ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर की जान बचाई। इस घटना के बाद शाहरुख के साहस की जमकर तारीफ हो रही है। सलमान खान ने भी एक अलग अदांज में शाहरूख की इस बहादुरी की तारीफ की है।

दरअसल, सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान का एक वीडियो पोस्ट किया है। ये वीडियो शाहरुख की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का है। इस वीडियो में शाहरुख के कपड़ों में आग लगी है और बैकग्राउंड में सलमान की आवाज सुनाई दे रही है। जिसमें सलमान कह रहे हैं- 'हीरो वो होता है जो आग में कूदकर, बुझाकर बचाता है।'

View this post on Instagram

@iamsrk

A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता की मौत के बाद ये बच्चन परिवार की ओर से पहली दिवाली पार्टी रही। पार्टी में सभी बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे थे। पार्टी में सेलेब्स जमकर मस्ती कर रहे थे की तभी ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर अर्चना सदानंद के लहंगे में आग लग गई। जहां बाकी लोग सिर्फ सोच विचार कर रहे थे तब तक शाहरुख ने फुर्ती दिखाते हुए अर्चना को आग से बचा लिया। अर्चना फिलहाल मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। डाक्टर्स के मुताबिक अर्चना का दाहिना हाथ-पैर 15 प्रतिशत झुलस गया है। वहीं शाहरुख खान भी अर्चना को बचाते हुए थोड़ा बहुत झुलस गए।

Updated on:
31 Oct 2019, 9:53 AM IST
Published on: