बॉलीवुड

मौत के कुएं में सलमान खान, शाहरुख से फिर निभाएंगे दोस्ती

सलमान खान की दोस्ती की मिसाल दी जाती है। उन्हें यारों का यार भी कहा जाता है।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2018, 2:16 PM IST
Salman and shahrukh
Salman and shahrukh

बॉलीवुड में सलमान खान की दोस्ती की मिसाल दी जाती है। उन्हें यारों का यार भी कहा जाता है। अब वह इस बात को एक बार फिर साबित करने जा रहे हैं। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'भारत' और टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बावजूद वह अपने दोस्त शाहरुख खान और एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जीरो' को प्रमोट करेंगे। बता दें कि वह इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। इससे पहले भी सलमान ने शाहरुख को सपोर्ट करते हुए अपनी फिल्म 'रेस 3'के साथ 'जीरो' का टीजर भी जारी किया था।

बौने व्यक्तियों से की मुलाकात:
सलमान खान ने बौने व्यक्तियों से मिलकर उनको भोजन और स्वीट्स डिस्ट्रीब्यूट किए। उनके साथ बातचीत करते हुए उन्होंने शाहरुख की अपकमिंग फिल्म 'जीरो' को लेकर बातचीत की और उन्हें दिल से समर्थन करने की बात कही।

सलमान ने शूट किया मौत के कुएं का सीन:
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' में मौत के कुएं का सीन फिल्माया गया है। बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर इन दिनों सलमान को लेकर फिल्म 'भारत' बना रहे हैं। फिल्म में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी और तब्बू की भी अहम भूमिका है। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग दुबई, अबु धाबी और माल्टा में पूरी होने के बाद अब 'भारत' की पूरी टीम देश में फिल्म की शूटिंग कर रही है।

जफर ने शेयर की मौत के कुएं की तस्वीर
अली अब्बास जफर ने इस शूटिंग के दौरान की ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें देखा जा सकता है कि 'मौत के कुएं' के सीन की शूटिंग हो रही है। जफर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए बताया कि कैसे उत्तर प्रदेश के स्टंटमैन ने सलमान के साथ इस सीन की शूटिंग की। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, 'अभी-अभी अपनी जिंदगी का सबसे खतरनाक एक्शन सीन यूपी से आए स्टंटमैन के साथ 'मौत के कुएं' शूट किया है।' यह फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

सलमान और शाहरूख के साथ फिल्म बनाएंगे भंसाली:
फिल्मकार संजय लीला भंसाली, सलमान और शाहरूख खान को लेकर फिल्म बना सकते हैं। शाहरुख और सलमान की सुपरहिट जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। इन दोनों ने 'करण अर्जुन','कुछ कुछ होता है', और 'हम तुम्हारे हैं सनम' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

दो दोस्तों की कहानी पर बेस्ड:
चर्चा है कि संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में शाहरुख और सलमान काम करते नजर आ सकते हैं। फिल्म की कहानी दो लीड एक्टर वाली होगी। फिल्म दो दोस्तों की कहानी होगी जो बाद में दुश्मन बन जाते हैं। फिल्म की कहानी अभिनेता दिलीप कुमार और राज कुमार की फिल्म 'सौदागर' से मेल खाती है। भंसाली अभी फिल्म का ड्राफ्ट तैयार कर रहे हैं जिसे पूरा करने में नौ महीने तक का समय लग सकता है।

Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ