बॉलीवुड

Radhe Trailer: रिलीज हुआ सलमान खान की फिल्म राधे का धांसू ट्रेलर, सिनेमाघरों के साथ OTT पर भी होगा धमाका

सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्टक वॉन्टे ड भाई' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर ने रिलीज होते ही वायरल होना शुरू कर दिया है। बता दें कि फिल्म राधे थियेटर के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होगी।
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2021, 12:08 PM IST
salman khan.png
Salman Khan Radhe Trailer screenshot

नई दिल्ली | बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) की मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म 'राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। सलमान की इस फिल्म के ट्रेलर में आपको सबकुछ देखने को मिलेगा। एक्शन से लेकर रोमांस तक सबकुछ आपको इस ट्रेलर में देखने को मिल जाएगा। सलमान के फैंस ने ट्रेलर के रिलीज होते ही इसे धांसू बताना शुरू कर दिया है। सलमान खान ने ये अनाउंसमेंट की थी कि फिल्म राधे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ थियेटर में भी रिलीज होगी। राधे को वॉन्टेड का सीक्वेल बताया जा रहा था जो ट्रेलर में साफ दिखाई दे रहा है।

ट्रेलर में दिखा सलमान खान का धांसू अवतार

सलमान खान के साथ विलेन के रूप में रणदीप हुड्डा पंगा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों की जबरदस्त लड़ाई फैंस को बेहद पसंद आ रही है। वहीं ट्रेलर में सलमान अपने कई फेमस डायलॉग भी बोलते हुए दिखाई दिए। वॉन्टेड के मुकाबले इस बार राधे में डबल एक्शन दर्शकों को देखने को मिलेगा। 12 साल पहले सलमान ने वॉन्टेड फिल्म से तहलका मचा दिया था। अब राधे का ट्रेलर सामने के बाद फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बहुत बढ़ गई है। ट्रेलर में सलमान और दिशा पाटनी का रोमांस भी देखने को मिल रहा है। खास बात ये है कि पहली बार सलमान बड़े पर्दे पर लिप किस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' के ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस ने इसे पहले सुपरहिट बता दिया है। ईद के मौके पर यानी 13 मई को फिल्म रिलीज हो जाएगी। कोरोनाकाल में अब दर्शक थियेटर की तरफ कितना आते हैं ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन राधे के ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही ट्रेंडिग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। ट्विटर पर राधे ट्रेलर ट्रेंड कर रहा है।

बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' वर्ल्‍डवाइड रिलीज होगी। इसके अलावा OTT प्‍लेटफॉर्म्‍स पर भी इसे रिलीज किया जाएगा। लेकिन ओटीटी पर 'पे पर व्‍यू' के फॉर्मेट पर फिल्म को रिलीज किया जाएगा। जितनी बार आप फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना चाहेंगे उतनी बार आपको पैसे देने होंगे। यानी कि सलमान खान ने फिल्म की कमाई को लेकर पहले से ही पूरा प्लान बना लिया है।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब