
यूं तो बॅालीवुड के सुल्तान सलमान खान अक्सर ईद पर अपने फैन्स के लिए फिल्में लाते हैं, लेकिन इस साल क्योंकि ईद पर आई ट्यूबलाइट कोई रोशनी नहीं कर पायी इसलिए सलमान ने दिवाली पर एक बड़ा धमाका कर डाला। सलमान खान एक बार फिर जबरदस्त एंट्री के लिए तैयार हैं। बता दें इस क्रिसमस सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर जिंदा है बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। पर क्रिसमस आने से पहले ही सलमान ने अपने फैन्स को एक दिवाली तोहफा दिया है। आज यानी नरक चर्तुदशी के दिन सलमान ने अपने फैन्स के सामने अपनी आने वाली फिल्म टाइगर जिंदा है का पहला लुक रिलीज कर दिया है।
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्टर डालकर लिखा की,-दीवाली गिफ्ट... पसंद आया ? अब क्रिसमस पे मिलना...
अगर फिल्म टाइगर जिंदा है की बात की जाए तो बता दें इस फिल्म के अंत में खतरानाक एक्शन सीक्वेंस रखा गया है। आपको जानकर हैरानी होगी की टाइगर जिंदा है के आखिरी सीक्वेंस में सलमान खान 10 हजार राउंड गोलीबारी के बीच एक्शन सीन करते दिखाई देंगे। कहा जा रहा है सलमान के लिए ये सीन उनकी लाइफ का सबसे खतरनाक सीन होगा।
साथ ही पिछले दिनों खबर आ रही थी की शूट के दौरान एक बार फिर कैटरीना और सलमान के बीच नजदीकियां आ रही थी। वे अक्सर फोटोज मे पर्सनल मूमेंट कैप्चर करते दिखाई दे रहे थे। एक तस्वीर जहां एक ओर कैटरीना शाम को सनसैट की तस्वीर लेने में बिजी हैं और सलमान खान उन्हें देखने में। इन दोनों को ऐसे देख लग रहा था की एक बार फिर दोनों के बीच प्यार भरी आग सुलघ रही है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब ये ऐसे नजदीक आए हों। कुछ दिनों पहले भी दोनों के बीच की दोस्ती काफी गहरी होती दिखाई दे रही थी। तभी तो कैटरीना सलमान के साथ जमकर मस्ती करती दिखाई दे रही थी। कुछ दिन पहले ही कैटरीना ने सलमान के साथ अपनी मस्ती करते हुए एक तस्वीर अपलोड की। उम्मीद करते हैं सलमान की आने वाली फिल्म टाइगर जिंदा है बॅाक्स ऑफिस पर खूब सफलता हासिल करे।