बॉलीवुड

25 साल से Salman के साथ साए की तरह घूम रहे हैं Shera, Deepika के बॉडीगार्ड से लेते हैं 1.20 करोड़ ज्यादा सैलरी

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) के बॉडीगार्ड जलाल से 1.20 करोड़ रुपए ज्यादा लेते हैं सलमान खान (Salman Khan ) के बॉडीगार्ड शेरा...
3 min read
• •
Updated: 13 Jun 2020, 5:34 PM IST
Bodyguard Shera
Bodyguard Shera

बॉलीवुड सेलिब्रेटिज की सुरक्षा उनके बॉडीगार्ड के हवाले रहती है। स्टार्स के साथ हमेशा उनके पर्सनल बॉडीगार्ड साए की तरह रहते हैं। चाहे दिन हो या फिर रात। बॉलीवुड के कई पॉपुलर स्टार्स के बॉडीगार्ड भी उन्हीं की तरह फेमस हैं। उन्हीं में से एक हैं सलमान ( Salman Khan ) के बॉडीगार्ड शेरा ( Shera ) । पिछले 25 साल से शेरा, सलमान ( Salman Khan ) की सिक्योरिटी संभाल रहे हैंं। वे हरदम दबंग स्टार के साथ साए की तरह रहते हैं। सलमान के फैंस भी शेरा ( Bodyguard Shera ) को बहुत लाइक करते हैं। लेकिन क्या आप जानते सलमान की सिक्योरिटी की एवज में शेरा को सालाना कितने करोड़ रुपए बतौर सैलरी मिलते हैं। नहीं ना! तो यहां जानिए...!

शेरा, सलमान से सालाना वसूलते हैं 2 करोड़
शेरा को बचपन से ही बॉडी बिल्डिंग का शौक था। वे पिछले 25 साल से सलमान के बॉडीगार्ड हैं। उनका असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान, शेरा को खुद को सिक्योर रखने की एवज में उन्हें सालाना 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम देते हैं। यानी महीने शेरा को 16 लाख रुपए से ज्यादा सैलरी मिलती है।

जब तक जिंदा हूं भाई के साथ ही हूं
एक इंटरव्यू में शेरा ने कहा था कि मैं भाई जान सलमान के साथ आखिरी सांस तक रहूंगा। जब तक जिंदा हूं, मैं भाईजान के साथ हूं। उनके इस इंटरव्यू से साबित होता है कि शेरा, सलमान की बहुत इज्जत करते हैं।

25 साल से सलमान के साथ परछाई की तरह हूं
गौततलब है कि पिछले साल नंवबर में शेरा को सलमान के साथ काम करते हुए 25 साल पूरे हुए थे। इस मौके पर शेरा ने लिखा था, '25 साल हो गए हैं। मैं मालिक सलमान खान के साथ परछाई की तरह हूं, लेकिन आज भी उनके औरा को देखकर मैं उनका फैन हो जाता हूं।'

बेटे का नाम रखा 'टाइगर'
शेरा के एक बेटा है जिसका नाम उन्होंने 'टाइगर' रखा है। सलमान, टाइगर को अपना भतीजा मानते हैं। खबरें हैं कि सलमान, टाइगर को बॉलीवुड में लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैंं। शेरा ना केवल सलमान की सिक्योरिटी गार्ड बल्कि उनके क्लोजफ्रेंड के भी काफी नजदीक हैं। उनके इंस्टाग्राम पर यूलिया वंतूर, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा और जैकलीन फर्नांडिस जैसे क्लोजफ्रेंड के साथ तसवीरें हैं।

दीपिका के बॉडीगार्ड जलाल लेते हैं 80 लाख
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बॉडीगार्ड जलाल की सैलरी का भी हाल ही खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका ने जलाल को 2017 में 80 लाख रुपए एक साल के दिए थे। लेकिन सलमान के बॉडीगार्ड शेरा को मिलने वाले 2 करोड़ रुपए से ये बहुत कम हैं। शेरा को महीने के 16 लाख मिलते हैं। वहीं जलाल को महीने 6.6 लाख रुपए ही मिलते हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव

कश्मीरा शाह ने किया बेटे को लेकर इमोशनल पोस्ट, बोलीं- आंखों में आंसू आ गए, सुनीता आहूजा का रिएक्शन हुआ वायरल

‘धुरंधर’ की सिंगर रेबल के साथ हुआ बड़ा हादसा, चेहरे से टकराया ड्रोन, फैंस हुए चिंतित

Gunmaaster G9 X Review: इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ दर्शकों की कसौटी पर उतरी खरी या हुई निराशा? पढ़ें लोगों के रिएक्शन्स

Gunmaaster G9 Review: इमरान हाशमी का दमदार एक्शन, अपारशक्ति का खूंखार अंदाज और हिमेश रेशमिया का मेलोडियस संगीत, जानें कैसी है फिल्म