
नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे चेहरे आए जिन्होंने फिल्मों में काम तो किया लेकिन बाद में ज्यादा हिट ना हो पाने के कारण अपनी राहें ही बदल दी। और फिर बॉलीवुड से पूरी तरह गायब हो गए। उन्ही में से एक थी 'चांदनी' । चांदनी नाम से फेमस इस एक्ट्रेस ने फिल्म 'सनम बेवफा' में सलमान खान के साथ काम किया था। यह फिल्म चांदनी की पहली फिल्म थी और इस फिल्म के हिट होते ही यह रातों रात स्टार बन गई। हर किसी को यह फिल्म इतनी पसंद आई कि सबकी जुंबा पर इनका नाम छाने लगा।
इसके बाद इनकी झोली में और भी फिल्म आई लेकिन जो सफलता पहली फिल्म में लगी थी और किसी दूसरी फिल्म में ना मिल पाने के कारण वो टूट गई। इसके बाद उन्होनें बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। लेकिन उनके जाने के बाद किसी ने उनकी सुध तक नही ली।
बॉलीवुड में इस एक्ट्रेस का नाम चांदनी था लेकिन असल जिंदगी में ये नवोदिता शर्मा के नाम से पहचानी जाती थी। आज चांदनी ने बॉलीवुड से भले ही दूरियां बना ली हो, लेकिन फिल्मों की लाइमलाइट से भऱी दुनियां से कोसो दूर जाकर उन्होनें अपनी एक अलग पहचान बनाई है। विदेश में रहकर उन्होनें वो सब हासिल किया, जिसके लिये लोग तरसते है। आज उनके पास पैसा और नाम दोनों हैं।
चांदनी इंटरनेशनल लेवल पर इंडिया का नाम रोशन कर रही हैं। चांदनी ऑरलेंडो में एक डांस इंस्टीट्यूट चलाती हैं। डांस सिखाने के अलावा चांदनी इंटरनेशनल लेवल पर कई डांस शोज भी कर चुकी हैं। कम ही लोग जानते हैं कि चांदनी पांच साल की उम्र से ही मॉडर्न और क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग कर रही थीं, लेकिन उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने की सोची ।
चांदनी बेशक आज बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर चांदनी एक जाना-माना नाम हैं। खुद सलमान को भी अपनी इस हीरोइन की कामयाबी पर फक्र महसूस होगा।