जरीन खान ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी मम्मी सोशल मीडिया पर नहीं है क्योंकि जिस तरह उन्हें ट्रोल किया जाता है...
काफी दिनों से बॅालीवुड एक्ट्रेस जरीन खान को सलमान खान की हिरोइन के नाम से ट्रोल किया जा रहा है। वैसे तो जब से जरीन खान ने इंडस्ट्री में कदम रखा है तभी से उन्हें इस तरह से देखा जा रहा है। लेकिन बीते वक्त में ये और बढ़ गया है। इसी से परेशान होकर हाल में 'वीर' फिल्म से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान ने सोशल मीडिया पर होने वाली Trolling को लेकर अपना दर्द बयान किया।
जरीन खान ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी मम्मी सोशल मीडिया पर नहीं है क्योंकि जिस तरह उन्हें ट्रोल किया जाता है, वे उससे परेशान हो जातीं। जरीन ने आगे इंटरव्यू में कहा कि, "ट्रोल में जो कुछ भी लोग लिखते हैं वो सिर्फ हमें ही प्रभावित नहीं करता बल्कि हमारे दोस्तों और परिवार को भी प्रभावित करता है. मैं इस बात के लिए शुक्रगुजार हूं कि मेरी मम्मी सोशल मीडिया पर नहीं हैं क्योंकि इस तरह की बुरी और अपमानजनक टिप्पणियां निश्चित रूप से उन्हें परेशान करतीं."
वैसे बता दें जरीन खान काफी वक्त से सोशल मीडिया का शिकार रही हैं। बता दें एमटीवी के नए शो 'एमटीवी ट्रोल पुलिस' में अभिनेत्री तापसी पन्नू के एक एपिसोड को देखने के बाद जरीन ने इसका हिस्सा बनने के लिए एमटीवी से बात की।हाल में इस शो का प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें जरीन खान शो के होस्ट रणवीर सिंह बातचीत की और ट्रोलर पर गुस्सा निकालते हुए बोल रही हैं, "दूं एक तमाचा मुंह पर अभी..."
जरीन ने बताया कि, "मैंने तापसी का 'एमटीवी ट्रॉल पुलिस' एपिसोड देखा।मुझे लगता है कि यह एक बड़ी पहल है और एक बड़ी बात यह है कि एमटीवी उन लोगों की मदद कर रहा है जिन्हें बिना किसी वजह के निशाना बनाया जाता है। हमारे समाज में कुछ लोग हैं जो इंटरनेट की आड़ में गुमनाम रहकर मुझ जैसे लोगों को ट्रोल करते रहते हैं।इस तरह के लोग खुद के और समाज के लिए खतरा हैं क्योंकि उन्हें नहीं पता उनकी हरकतों का दूसरों पर प्रभाव पड़ता है, इसलिए मैं 'एमटीवी ट्रोल पुलिस' के साथ आई।"
अगर जरीन के करियर की बात करें तो बता दें वे हाल में उनकी हॉरर फिल्म '1921' में दिखाई दी थी हांलाकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल नहीं कर पाई।