26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Don 3 Controversy: बैन होने के बाद कुर्ता-पायजामा और नेहरू जैकेट में दिखे रणवीर सिंह, मीडिया से छुपाया चेहरा

Ranveer singh Video: रणवीर सिंह जहां एक तरफ धुरंधर की सफलता का जश्न मना रहे थे वहीं, उनको एक बड़ा झटका लगा, उन्हें FWICE ने बैन कर दिया। ऐसे में वह पहली बार स्पॉट हुए लेकिन वह काफी बदले हुए नजर आए। उन्होंने मीडिया के सामने चेहरा छुपाया और फटाफट निकल गए। रणवीर को ऐसे देखना उनके फैंस को काफी परेशान कर रहा है।

3 min read
Google source verification
Ranveer singh hide face and run away after banned by fwice farhan akhtar Don 3 controversy

रणवीर सिंह ने बैन के बाद छुपाया चेहरा

Ranveer Singh spotted at Mumbai airport viral video: बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक और बेबाक अभिनेताओं में शुमाररणवीर सिंहइन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे बड़े संकट से गुजर रहे हैं। उनका पूरा करियर खत्म होने की कगार पर आ गया है। उन्हें FWICE ने इंडस्ट्री में बैन कर दिया है। यह पूरा विवाद फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉन 3' को लेकर छिड़ा हुआ है। इसी भारी तनाव और गहमा-गहमी के बीच, मंगलवार को रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

अक्सर पैपराजी को देखते ही उछल-कूद करने वाले, मुस्कुराकर पोज देने वाले और 'बाबा' कहकर चिल्लाने वाले रणवीर का इस बार बदला हुआ रूप देखने को मिला। वीडियो में वह कैमरों से लगातार बचते, नजरें चुराते और बिना कोई बात किए चुपचाप सिर नजर आए।

रणवीर ने बैन के बाद छिपाया चेहरा (Ranveer Singh Face hide after banned by FWICE)

एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो में रणवीर सिंह का बॉडी लैंग्वेज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा था। उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था और उसके ऊपर ब्लैक कलर का ओवरकोट कैरी किया था। विवादों की वजह से वह मीडिया का सामना नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपने चेहरे को ब्लैक मास्क और बड़े सनग्लासेज से पूरी तरह ढक रखा था। वहां मौजूद पैपराजी लगातार उन्हें 'बाबा-बाबा' और 'रणवीर भाई' कहकर आवाजें लगाते रहे, लेकिन रणवीर ने एक बार भी मुड़कर नहीं देखा और बिना कोई रिएक्शन दिए सीधे एयरपोर्ट के एंट्री गेट की तरफ बढ़ गए।

क्यों भड़के फिल्म फेडरेशन और मेकर्स? (Farhan Akhtar Excel Entertainment complaint against Ranveer)

बता दें, यह पूरा बखेड़ा सोमवार को शुरू हुआ था। FWICE ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर रणवीर सिंह के खिलाफ 'असहयोग आंदोलन' यानी नॉन-cooperation का एलान कर दिया। फेडरेशन ने साफ कहा कि जब तक यह विवाद नहीं सुलझता, तब तक उनका कोई भी वर्कर या टेक्नीशियन रणवीर के साथ काम नहीं करेगा। दरअसल, 'डॉन' फ्रेंचाइजी के मेकर्स यानी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अप्रैल में रणवीर के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

मेकर्स का आरोप है कि रणवीर ने उनके साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। शूटिंग की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा चुके थे, लेकिन शूटिंग शुरू होने के ठीक 10 दिन पहले रणवीर ने अचानक फिल्म छोड़ दी। अब मेकर्स उनसे प्री-प्रोडक्शन में हुए 45 करोड़ रुपये के भारी नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे हैं। फेडरेशन ने जब इस मामले में बीच-बचाव करना चाहा, तो रणवीर के वकीलों ने यह कहकर बात करने से मना कर दिया कि यह मामला फेडरेशन के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, जिससे FWICE नाराज हो गया।

रणवीर ने बैन पर तोड़ी चुप्पी (Ranveer Singh official statement on 45 crore loss)

इस पूरे ड्रामे और इंडस्ट्री में बैन होने की खबरों के बाद रणवीर सिंह की टीम की तरफ से भी एक ऑफिशियल बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया है, "रणवीर ने इस पूरे मुद्दे पर जानबूझकर चुप रहने का फैसला किया है। उनका मानना है कि प्रोफेशनल मतभेदों को हमेशा मैच्योरिटी, गरिमा और आपसी सम्मान के साथ बंद कमरों में सुलझाना चाहिए, न कि सरेआम।" रणवीर की टीम ने साफ किया कि उनके दिल में इस फ्रेंचाइजी से जुड़े हर इंसान के लिए बहुत इज्जत है और वे आगे भी इस मामले पर कोई पब्लिक बयानबाजी नहीं करेंगे। साल 2023 में घोषित हुई 'डॉन 3' लगातार स्टारकास्ट के बदलने के चलते पहले ही विवादों में थी, और अब इस नए विवाद ने फिल्म के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है।