
बॅालीवुड स्टार्स Salman Khan और Katrina Kaif इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'Bharat' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच हाल में प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने कैटरीना कैफ को शादी करके बच्चे पैदा करने की सलाह दी।
जी हां,जब सलमान से पूछा गया कि कैटरीना के लिए वैकल्पिक कॅरियर के तौर पर वो क्या करने की सलाह देना चाहेंगे। जवाब में सलमान ने कहा, 'उन्हें शादी कर लेनी चाहिए और बच्चे पैदा करने चाहिए।'
जब कैटरीना ने टोकते हुए सलमान से कहा कि सवाल प्रोफेशनल लाइफ जैसे डॉक्टर या इंजीनियर बनने के बारे में पूछा गया है। तो सलमान ने आगे कहा, 'शादी और बच्चों के लिए भी बहुत कोशिश की जरूरत होती है।'
गौरतलब है की सलमान और कैटरीना ने पहली बार मैंने प्यार क्यों किया में काम किया था। इसके बाद वो 'पार्टनर', 'युवराज', 'एक था टाइगर' और' टाइगर जिंदा है' जैसी कई फिल्मों में साथ नजर आए। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी उनकी अगली फिल्म 'भारत' 5 जून को रिलीज हो रही है।