बॉलीवुड

Lockdown में Salman Khan का एक और धमाका, गानों के बाद शूट कर रहे हैं Short Film

अब खबर आ रही है कि सलमान खान (Salman Khan) पनवेल फार्महाउस (Panvel Farmhouse) पर ही एक शॉर्ट फिल्म (Short film) शूट कर रहे है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान इन दिनों शॉर्ट फिल्म (Short film Shooting) की शूटिंग करने में बिजी हैं।

2 min read
Jun 07, 2020
Salman Khan

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) लॉकडाउन (Lockdown ) के कारण अपने परिवार से दूर अपने पनवेल फार्महाउस (Panvel Farmhouse) में फंसे हुए है। सलमान के साथ घर के कुछ सदस्य और कुछ करीबी दोस्त में फार्महाउस पर ठहरे हुए है। भाईजान लॉकडाउन के बीच अपने फार्महाउस पर समय का सही इस्तेमाल कर रहे है। एक दिन भी आराम नहीं कर रहे है। वहां भी वे खुद को बिजी रख रखा है। आए दिन अभिनेता सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो और फोटो के जरिए अपनी दिनचर्या को बारे में बताते रहे है। लॉकडाउन के बीच सलमान खान लोगों की मदद करने के साथ काफी प्रॉडक्टिव हैं।

Salman Khan ,Jacqueline Fernandez" src="https://new-img.patrika.com/upload/2020/05/12/salman_khan_6172416-m.jpg">

सलमान खान ने अपने फार्महाउस पर वीडियो सॉग शूट किए है। बीते दिनों उनके तीन गाने सामने आए थे। अब खबर आ रही है कि अभिनेता फार्महाउस पर ही एक शॉर्ट फिल्म (Short film) शूट कर रहे है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान इन दिनों शॉर्ट फिल्म(Short film Shooting) की शूटिंग करने में बिजी हैं। बताया जा रहा है कि इसमेें सलमान के परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त नजर आएंगे। खबरों के अनुसार इस शॉर्ट फिल्म में वलूशा डिसूजा अहम किरदार में होंगी।

आपको बता दें कि बीते दिनों सलमान खान (Salman Khan) और जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) का 'तेरे बिना' गाना रिलीज हुआ। इसको काफी तारीफ मिली। गाने को देखकर ऐसा लग नहीं रहा था कि इतने लिमिटेड रिसोर्सेज में इसका शूट हुआ है। उस वक्त कयास लगाए जा रहे थे कि सलमान यहां फिल्म भी शूट कर सकते हैं। लॉकडाउन में फार्महाउस में शूट हुए गाने में जैकलीन फर्नांडिस दिखाई दी थीं। सलमान के यूट्यूब चैनल पर उनका गाने 'तेरे बिना', 'भाई भाई' और 'प्यार करोना' रिलीज हो चुके हैं।

आपको बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) के साथ फार्महाउस पर उनकी बहन अर्पिता, एक्टर आयुष शर्मा, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) और यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) भी रह रही हैं। पिछले दिनों भाईजान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में सलमान अपनी पूरी टीम के साथ फार्म की साफ-सफाई करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) कर्मचारियों के साथ मिलकर झाड़ू लगा रहे हैं।

Published on:
07 Jun 2020 05:57 pm
Also Read
View All