
सुशांत सिंह राजपूत की बहन का इमोशनल पोस्ट
Sushant Singh Rajput sister reaction actor as Lord Ram:बॉलीवुडके टैलेंटेड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को गए 6 साल हो चुके हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी फैंस और परिवार के दिलों में उतनी ही ताजा हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सुशांत की कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई हैं। इन तस्वीरों में सुशांत 'भगवान श्रीराम' के अवतार में नजर आ रहे हैं। इन एआई (AI) जनित तस्वीरों को शेयर करते हुए सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक बेहद भावुक पोस्ट लिखा है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, नितेश तिवारी की आगामी भव्य फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस सुशांत को याद कर रहे हैं। एआई की मदद से रणबीर कपूर के राम वाले लुक पर सुशांत का चेहरा फिक्स किया गया है। इन तस्वीरों में सुशांत के चेहरे पर वही सौम्यता, शांति और तेज नजर आ रहा है, जो भगवान राम के चरित्र की विशेषता मानी जाती है।
अपने भाई की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, "क्यों भाई को राम जी के अवतार में देखकर इतने सारे इमोशंस उमड़ रहे हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि राम जी केवल एक नाम नहीं, बल्कि सिद्धांतों का प्रतीक हैं- मर्यादा, करुणा, सम्मान और सत्य। सुशांत की आंखों में जो पवित्रता और सच्चाई है, वह साबित करती है कि उनके अलावा कोई भी इस किरदार को इतनी खूबसूरती से नहीं निभा सकता था।"
श्वेता ने आगे लिखा कि सुशांत में वह दिव्य शक्ति झलकती है जो लोगों को प्रेरित करती है। सुशांत के फैंस भी श्वेता की बात से पूरी तरह सहमत दिखे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "सुशांत इस रोल के लिए सबसे सटीक चॉइस होते, काश वो आज हमारे बीच होते।" वहीं कई फैंस ने सुशांत को 'बेस्ट एक्टर' बताते हुए उनके आकस्मिक निधन पर एक बार फिर गहरा दुख जताया। वहीं कई लोगों का कहना है कि सुशांत की बहन को लगता है रणबीर राम के रुप में पसंद नहीं आए।
भले ही आज सुशांत हमारे बीच नहीं हैं और यह चर्चा सिर्फ कल्पनाओं तक सीमित है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि पर्दे पर 'राम' के रूप में उन्हें देखना हर फैंस का सपना था। फिलहाल, सुशांत की जगह अब दर्शक नितेश तिवारी की फिल्म में रणबीर कपूर को राम के किरदार में देखेंगे। यह फिल्म दो हिस्सों में बनाई गई है, जिसका पहला भाग इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
Updated on:
07 Apr 2026 02:16 pm
Published on:
07 Apr 2026 02:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
