7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर’ के हमजा में दिखी ईसा मसीह की झलक? पूर्व मिस इंग्लैंड ने आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर दिया बयान

Miss England Bhasha Mukherjee On Dhurandhar 2: मिस इंग्लैंड रह चुकीं भाषा मुखर्जी ने हाल ही में 'धुरंधर 2' को लेकर एक ऐसी बात बताई है जिसे सुनने के बाद काफी लोग उनसे सहमत नजर आ रहे हैं।

3 min read
Google source verification
Miss England Bhasha Mukherjee On Dhurandhar 2

Miss England Bhasha Mukherjee On Dhurandhar 2 (सोर्स- एक्स)

Miss England Bhasha Mukherjee On Dhurandhar 2: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों सिर्फ अपनी कहानी और एक्शन के कारण ही नहीं, बल्कि शानदार सिनेमैटोग्राफी और एक से बढ़कर एक सीन्स के चलते भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में मिस इंग्लैंड 2019 रह चुकीं डॉक्टर भाषा मुखर्जी ने फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली माजरी से जुड़ी एक दिलचस्प झलक की ओर इशारा किया है, जिसे सोशल मीडिया पर भी काफी समर्थन मिल रहा है।

फिल्म के एक सीन ने खींचा ध्यान (Miss England Bhasha Mukherjee On Dhurandhar 2)

भाषा मुखर्जी ने बताया कि फिल्म के क्लाइमैक्स के पास दिखाया गए एक सीन में उनका ध्यान जा रहा है। इस सीन में रणवीर सिंह का किरदार दुश्मनों के कब्जे में होता है और उसे काफी तकलीफ दी जाती है। इस दौरान जिस तरह से कैमरा एंगल और फ्रेमिंग की गई है, वह क्रूस पर चढ़ाए गए ईसा मसीह की छवि से मेल खाती नजर आती है।






View this post on Instagram










A post shared by Dr Bhasha Mukherjee (@bhashamukherjee)

उनके मुताबिक ये सीन केवल दर्द दिखाने के लिए नहीं, बल्कि बलिदान और उद्देश्य की भावना को मजबूत करने के लिए रचा गया प्रतीकात्मक सीन है। ये दर्शाता है कि किरदार सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि अपने देश और लोगों के लिए संघर्ष करने वाला प्रतिनिधि बन जाता है।

देश के लिए हर तकलीफ सहने को तैयार

भाषा मुखर्जी ने आगे कहा कि फिल्म में हमजा अली माजरी को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है जो अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर देश के लिए कष्ट सहने को तैयार है। इस तरह का प्रस्तुतीकरण दर्शकों को ये संदेश देता है कि उसका संघर्ष केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर का है।

उन्होंने यह भी कहा कि क्रूस से जुड़े प्रतीक अक्सर परिवर्तन, पुनर्जन्म और नई शुरुआत का संकेत देते हैं। फिल्म में ये सीन ठीक उस मोड़ से पहले आता है, जब किरदार की पहचान में एक बड़ा बदलाव दिखाई देता है। यही वजह है कि उन्होंने इसे निर्देशक की पीक डीटेलिंग का उदाहरण बताया। इतना ही नहीं उन्होंने इस सीन और किरदार को ईसा मसीह से भी जोड़कर देखा।

दर्शकों ने भी किया समर्थन

भाषा मुखर्जी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी कई दर्शकों ने सहमति जताई। कुछ लोगों ने कहा कि फिल्म में अलग-अलग धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों का मिश्रण दिखाई देता है, जो किरदार को और गहराई देता है।

कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कहा कि रणवीर सिंह का लुक- लंबे बाल और दाढ़ी भी इस प्रतीकवाद को मजबूत करता है। वहीं कुछ लोगों ने किरदार के नाम ‘जस्कीरत’ के अर्थ को भी ईश्वर से जुड़ी सेवा और समर्पण से जोड़कर देखा।

निर्देशक की डिटेलिंग की हो रही तारीफ

फिल्म के निर्देशक आदित्य धर पहले भी अपनी फिल्मों में परतदार कहानी कहने के लिए जाने जाते रहे हैं। इस बार भी दर्शकों को कहानी के साथ-साथ उसके भीतर छिपे संकेतों को समझने का मौका मिल रहा है।

यही कारण है कि फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही इसके कई सीन चर्चा का विषय बने हुए हैं। दर्शकों का मानना है कि इस तरह की सिनेमाई डिटेलिंग फिल्म को सामान्य एक्शन ड्रामा से अलग बनाती है और उसे एक गहराई देती है।

रणवीर सिंह के किरदार की हो रही सराहना

रणवीर सिंह का निभाया गया हमजा अली माजरी का किरदार पहले ही दर्शकों और समीक्षकों की तारीफ बटोर चुका है। अब इस तरह के इमेजनरी विजुएल्स ने उनके किरदार को और भी चर्चा के केंद्र में ला दिया है। माना जा रहा है कि यही वजह है कि फिल्म लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है और दर्शक इसे बार-बार देखने की बात कर रहे हैं।