बॉलीवुड

इस तारीख से सलमान शूरू करने जा रहे ये बड़ा काम, जोरों-शोरों से चल तैयारी

फिल्म ‘रेस 3’ रिलीज हुई लेकिन बॅाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। पर लगता है भाईजान को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।

2 min read
Jul 15, 2018
salman khan start bharat movie shooting from 25 july
salman khan start bharat movie shooting from 25 july

भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग 23 जुलाई से शुरू की जाएगी। खास बात यह है कि इस फिल्म से एक बार फिर बॅालीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॅालीवुड में वापसी करने जा रही हैं। डायरेक्टर अली ने फिल्म के पहले शेड्यूल की सारी तैयारी पूरी कर ली हैं।

इतना ही नहीं भारत में एक्ट्रेस दिशा पटानी और तब्बू भी अहम किरदार निभाएंगे। इसके अलावा फिल्म में कॅामेडियन सुनील ग्रोवर भी सलमान के दोस्त बनेंगे। साथ ही कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी।

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

गौरतलब है कि सलमान संग निर्देशक अब्बास की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले दबंग खान फिल्म 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' में अली के साथ काम कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म सलमान के अबतक के बजट की महंगी फिल्मों में से एक होगी। इसे 200 करोड़ की लागत में बनाया जा रहा है। 'भारत' 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।यह फिल्म 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' से प्रेरित है।

70 साल के बूढ़े बनेंगे सलमान

इस फिल्म में सलमान 17 साल के युवा से लेकर 70 साल के बूढ़े आदमी तक का किरदार अदा करेंगे। यानी की इस फिल्म में वह अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे। इतना ही नहीं इस फिल्म में नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा साथ ही फिल्म में स्पेशल इफेक्ट भी होंगे। यही वजह है कि फिल्म का बजट इतना ज्यादा है।

Updated on:
15 Jul 2018 03:37 pm
Published on:
15 Jul 2018 03:28 pm
Also Read
View All
ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं