बॉलीवुड

जब मजबूरी में सलमान अपनी गर्लफ्रेंड की अलमारी में जा छिपे, पूरा किस्सा जान चौंक जाएंगे आप…

हाल में सलमान की जिंदगी का एक और मजेदार किस्सा सामने आया है। बता दें एक बार सलमान को मजबूरी में अलमारी में छिपना पड़ा था।
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2018, 9:59 AM IST
salman khan story when he hide in her girlfriend cupboard
salman khan story when he hide in her girlfriend cupboard

बॅालीवुड इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान इन दिनों माल्टा में अपनी नई फिल्म ‘भारत‘ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी के साथ वह टीवी शो दस का दम भी होस्ट कर रहे हैं। सलमान का ये शो टीआरपी की रेस में ऊपर आने के लिए जी-जान लगा रहा है। आए दिन सलमान शो पर अपनी जिंदगी को लेकर दिलचस्प बातें बताते रहते हैं। हाल में सलमान की जिंदगी का एक और मजेदार किस्सा सामने आया है। बता दें एक बार सलमान को मजबूरी में अलमारी में छिपना पड़ा था।

#himeshreshammiya #salmankhan

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

सलमान ने इस वाकये का जिक्र तब किया जब इसी तरह का सवाल वह शो पर कर रहे थे। सलमान ने बताया कि ऐसा हर कोई करता है कोई छुपा लेता है तो कोई खुलकर इसका जिक्र कर देता है। मुझे ऐसा कहने में कोई दिक्कत नहीं है।

सलमान ने आगे कहा कि, एक बार मैं अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गया था, लेकिन कुछ देर बाद ही उसके घरवाले आ गए। इसके बाद मैं काफी डर गया और पकड़े जाने से घबराने लगा। ऐसे में जब मुझे कुछ समझ नहीं आया तो मैं उसकी अलमारी में छिप गया।

खैर, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस वक्त सलमान की हालत कैसी होगी। अगर सलमान की फिल्म भारत की बात करें तो बता दें उनकी ये फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। 'भारत' 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' से प्रेरित है। गौरतलब है कि 'भारत' में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ लीड किरदार में हैं वहीं दिशा पटानी और तब्बू भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में कॅामेडियन सुनील ग्रोवर भी सलमान के दोस्त का किरदार निभाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी