बॉलीवुड

कोरोनावायरस की चपेट में आए Salman Khan के दो स्टाफ मेंबर और ड्राइवर, खुद हुए आइसोलेट

अभिनेता सलमान खान ( Salman Khan ) के दो स्टाफ मेंबर और ड्राइवर कोरोनावायरस ( Coronavirus ) से संक्रमित पाए गए हैं। इस खबर ने एक बार फिर से इंडस्ट्री में हलचल शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि सलमान खान ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। तीनों लोगों को बॉम्बे अस्पताल ( Bombay Hospital ) में भर्ती करा दिया गया है।

2 min read
Nov 19, 2020
Salman Khan Stuff Member And Driver Got Coronavirus Positive

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस ( Coronaviurs ) तेजी से फैलता जा रहा है। देश के कई शहरों में रोज़ाना कोरोना के मरीज़ो की संख्या बढ़ती ही जा रही है। देश की हालत से बद से बदतर होती जा रही है। बिगड़ती हालत देख एक फिर से लॉकडाउन ( Lockdown ) करने पर सरकार विचार कर रही है। वहीं बॉलीवुड सितारें ( Bollywood Celebs ) भी इस संक्रमण की चपेट में आने से खुद को बचा नहीं पा रहे हैं। वहीं अब कोरोनावायरस अभिनेता सलमान खान ( Salman Khan ) के घर भी दस्तक दे चुका है। जी हां, सलमान खान के ड्राइवर ( Salman Khan Driver ) और उनके दो स्टाफ मेंबर्स को कोरोनावायरस हो गया है। इस खबर के बाद से इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई है।

सलमान खान के ड्राइवर और स्टाफ मेंबर कोरोना पॉजिटिव

खबरों की मानें को बताया जा रहा है कि सलमान के दो स्टाफ मेंबर्स और उनके ड्राइवर अशोक कोविड-19 पॉजिटिव ( Covid-19 positive ) पाए गए हैं। जैसे ही अभिनेता को यह बात पता चली उन्होंने तुरंत खुद को सेल्फ आइसोलेशन ( Salman Khan Covid-19 positive ) में रख लिया है। साथ ही 14 दिनों के लिए घरवालों से खुद को दूर कर लिया है। वहीं दूसरी ओर तीनों लोगों का इलाज बॉम्बे अस्पताल ( Bombay Hospital ) में कराया जा रहा है।

घर में चल रही थी वेडिंग एनिवर्सरी की तैयारी

बताया जा रहा था कि सलमान के घर में उनके पिता सलीम खान ( Salim Khan Wedding Anniversary ) वेडिंग एनिवर्सरी के सेलीब्रेशन की तैयारियों जोरों शोरों पर की जा रही थी, लेकिन इस खबर के बाद से घर में तैयारियों को रोक दिया गया है। वहीं 14 दिनों के सेल्फ आइसोलेशन में गए सलमान खान को लेकर अब बड़ा प्रश्न यह उठ रहा है कि क्या अब वह बिग बॉस 14 ( Bigg Boss 14 ) की शूटिंग के जाएंगे या नहीं। सलमान बिग बॉस के वीकेंड का वार ( Weekend Ka Vaar ) में जाया करते थे। इस बात को लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है।

Published on:
19 Nov 2020 08:57 am
Also Read
View All