बॉलीवुड

जब सलमान ने दिया भंसाली की पद्मावती का साथ, कहा-भंसाली जी कभी कुछ गलत नहीं दिखाते…

जब सलमान ने दिया भंसाली की पद्मावती का साथ, कहा-भंसाली जी कभी कुछ गलत नहीं दिखाते...
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2017, 8:51 AM IST
padmavati
padmavati

जैसा की हम सब जानते हैं जब से निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती जब से बनी है तब से सुर्खियां बटोरती नजर आ रही हैं। जहां एक ओर आम जनता से फिल्म को प्यार मिल रहा है वहीं सभी राज्यों के नेता फिल्म को उनकी संस्कृति का अपमान बताते हुए फिल्म का विरोध कर रहे हैं। पिछले काफी समय से फिल्म पद्मावती की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हर दिन फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आ जाती हैं। आए दिन कोई ना कोई फिल्म का विरोध करते हुए नजर आ रहा हैं। लेकिन आपको जानकर खुशी होगी की अब इस फिल्म का समर्थन बड़े बॅालीवुड एक्टर सलमान खान कर रहे हैं। बता दें सलमान खान ने पद्मावती और संजय लीला भंसाली का सपोर्ट करते हुए कई बातें कही हैं।

हाल में सलमान ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा हैं कि,- बिना फिल्म देखे आ कैसे कोई फैसला ले सकते हो। संजय लीला भंसाली कभी गलत फिल्में नहीं बनाते। उनकी फिल्मों में कभी भी कुछ भी ख़राब नहीं होता। सब कुछ अच्छा और शानदार होता है। सलमान का मानना है की फिल्म को लेकर हर फैसला सेंसर बोर्ड का हैं और उन्हें इस पूरे मामले में दखल देना चाहिए। बिना देखे आप किसी भी फिल्म को लेकर अपना फैसला करने का हक नहीं है।

फिल्म में बॅालीवुड की सबसे मशहूर जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साथ ही चॅाकलेटी बॅाय शाहिद कपूर मुख्य किरदारों में दिखाई देने वाले हैं। बता दें पद्मावती इस साल 1 दिसंबर को रिलीज होगी। कहा जा रहा था की की फिल्म पद्मावती की रिलीज डेट को आगे कर दिया गया है। अब फिल्म 2018 की अप्रेल में रिलीज की जाएगी। दरअसल फिल्म में स्पेशल इफैक्ट्स कुछ अधिक मात्रा में रखे गए हैं जिसकी वजह से अभी तक उनपर काम चल रहा था। साथ ही स्टार कास्ट के कई सीन की शूटिंग भी अभी बाकी थी। इसी वजह से संजय ने फिल्म के रिलीज को आगे बड़ाने का निर्णय लिया था। लेकिन तमाम अड़चनों के बाद अब संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती इसी साल बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

Published on: