बॉलीवुड

‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग से सलमान खान ने लिया ब्रेक, जानें क्या है मामला

Battle Of Galwan: सलमान खान ने अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग से ब्रेक ले लिया है। लद्दाख में पहला शेड्यूल पूरा करने के बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो रही हैं, जिसमें…
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2025, 6:06 PM IST
'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग से सलमान खान ने लिया ब्रेक, जानें क्या है मामला 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग से सलमान खान ने लिया ब्रेक, जानें क्या है मामला
(फोटो सोर्स: X)

Battle Of Galwan: सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग का पहला शेड्यूल लद्दाख में पूरा हो चुका है और वे कुछ दिन पहले ही मुंबई लौटे। दरअसल, फिल्म का दूसरा शेड्यूल मुंबई में शुरू होने वाला है, लेकिन सलमान फिलहाल कुछ दिन आराम करेंगे क्योंकि वे स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों से जूझ रहे हैं।

इमोशनल और एक्शन सीन्स शूट

फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का दूसरा शेड्यूल सबसे खास शेड्यूल में से एक होगा। क्योंकि इसमें कई इमोशनल और एक्शन सीन्स शूट होने वाले हैं। फिल्म के डायरेक्टर्स ने इन सीन्स को शूट करने की पूरी प्लानिंग कर ली है, लेकिन सलमान पहले आराम करेंगे। बता दें कि सलमान लद्दाख से वापस लौटे थे और उन्हें क्लीन शेव लुक में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था।

Battle of Galwan (फोटो सोर्स: X)

दरअसल, 'पिंकविला' के अनुसार सलमान खान और उनकी पूरी टीम ने लद्दाख में 10 डिग्री से भी कम तापमान में शूटिंग की। सलमान ने स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों से जूझते हुए कम ऑक्सीजन लेवल और खतरनाक स्थिति में शूटिंग की। साथ ही टीम ने कुछ एक्शन और ड्रामेटिक सीन्स की शूटिंग रियल लोकेशन्स पर की है। सलमान को कुछ हेल्थ इशूज हैं और इसलिए वे अभी अगले हफ्ते तक आराम करेंगे और इसके बाद शूट पर लौटेंगे।

जानें क्या है मामला

'बैटल ऑफ गलवान' का लद्दाख शेड्यूल 45 दिनों का था, जिसे रियल लोकेशन्स पर शूट किया गया। सलमान वहां सेट पर 15 दिन तक रहे। दरअसल, अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 2020 में गलवान की घाटी में भारतीय और चीनी सेना के बीच हुई झड़पों पर बेस्ड है। इस लड़ाई में किसी हथियार, बंदूक या गोलियों का इस्तेमाल नहीं हुआ था। आपको बता दें कि फिल्म में सलमान बिहार रेजिमेंट के कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभाएंगे, जो इस झड़प में शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी मेन लीड में नजर आएंगी।

Updated on:
20 Sep 2025, 6:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी