बॉलीवुड

सलमान खान हाथ मिलाने की कर रहे थे कोशिश… ‘भाईजान’ को दिखा दिया एटीट्यूड, लोगों ने कहा- करियर खत्म

Salman Khan: हजारों लोगों की भीड़ में आखिर किसने सलमान खान इग्नोर कर दिया… ‘भाईजान’ उससे हाथ मिलाने की कोशिश कर रहे थे।
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2026, 2:41 PM IST
salman khan
सलमान खान। सर्कल में रोबोट (इमेज सोर्स: इंस्टेंट बॉलीवुड)

Salman Khan Viral Video: इंडिया स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) के इवेंट में हजारों लोगों की नजरें जैसे ही सलमान खान पर पड़ीं, स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। लेकिन इसी शोर के बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। वैसे तो ‘भाईजान’ ने क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूद सभी खिलाड़ियों से हेंड शेक कर लिया, लेकिन एक ने कई बार हाथ बढ़ाने के बाद जाकर उनसे हेंड-शेक किया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। क्लिप देख लोगों का कहना है कि जिसने भी सलमान को इग्नोर किया, उसका करियर खत्म।

क्रिकेट ग्राउंड पर किसने ‘भाईजान’ को किया इग्नोर

वायरल हो रहे वीडियो में सा देखा जा सकता है कि सलमान खान एक रोबोट की तरफ हाथ बढ़ाते हैं, लेकिन रोबोट बिल्कुल रिएक्ट ही नहीं करता। कुछ सेकंड के लिए माहौल थोड़ा अजीब भी लगने लगता है। तभी पीछे खड़ा एक व्यक्ति रोबोट से बार-बार कहता है- ‘हेंड शेक’ फिर भी रोबोट की स्थिति वही बनी रहती है। लेकिन जब व्यक्ति (रोबोट ऑपरेटर) उसके बिलकुल नजदीक जाकर कहता है तो रोबोट तुरंत सलमान से हाथ मिलाता है। यह देखकर खुद भाईजान हंस पड़ते हैं और आसपास खड़े लोग भी मुस्कुरा देते हैं।

वीडियो देख लोगों ने किया फनी कमेंट

वायरल वीडियो को देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। यूजर्स सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा- “रोबोट बनाने वाला और रोबोट का करियर खत्म होने वाला है।”, दूसरे ने लिखा- “रोबोट का करियर खत्म”, एक और ने मजाकिया अंदाज में लिखा- “बेटा तू तो गया”

'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आएंगे एक्टर

सलमान खान की मोस्ट-अवेटेड फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म डेट मेकर्स ने पहले ही अनाउंस कर चुके हैं। 17 अप्रैल 2026 को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। बतौर लीड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह 'बैटल ऑफ गलवान' में ‘भाईजान’ के साथ धमाल मचाते नजर आएंगी।

बता दें यह फिल्म सत्य घटना पर आधारित है, जिसमें भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गलवान घाटी पर हुए झड़प को दिखाया गया है।

Updated on:
31 Jan 2026, 2:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
“20 साल की उम्र तक माता-पिता बेवकूफ लगते हैं”, अजय देवगन ने बयां किया पिता-पुत्र के रिश्ते का कड़वा सच

‘बिश्नोई समाज हिरण के बच्चे को छाती से लगाकर रखता है’, सलमान को धमकियों के बीच विवेक ओबेरॉय का पुराना बयान हुआ वायरल

मुकुल देव के निधन के बाद डायरेक्टर आकाश कौशिक ने सुनाया अभिनेता से जुड़ा किस्सा, बोले- रात को करते थे बार-बार कॉल

‘धुरंधर’ कम्पोजर शाश्वत सचदेव ने किया बेडरूम में पियानो रखने का खुलासा, बोले- ‘क्या पता रात को कोई धुन आ जाए?

‘मैं बहुत बड़ा फैन हूं मुनव्वर फारूकी का’, आयशा खान के साथ फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने स्टेज से उतारा नीचे