बॉलीवुड

सलमान की ये खास जोड़ी अब वैलेंटाइन की लवरात्रि पर बरसाएगी प्यार!! पहला पोस्टर हुआ जारी

आज वैलेंटाइन डे के इस खास मौके पर सलमान खान ने अपने खास फैन्स को विश करते हुए लवरात्रि फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर के साथ...
2 min read
• •
Updated: 14 Feb 2018, 1:49 PM IST
loveratri new poster
loveratri new poster

काफी दिनों से चर्चा थी की बॅालीवुड इंडस्ट्री के दबंग सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा को बॅालीवुड में लॅान्च करने वाले हैं। लेकिन ऑफिश्यली ये बात अनाउंस नहीं की गई थी। बता दें अब कन्फर्म हो गया है कि बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा को सलमान खान ही लॉन्च करेंगे। अब जल्द ही आयुष शर्मा की सलमान की प्रोडक्शन्स की फिल्म लव रात्री से बॅालीवुड में डेब्यू करेंगे।साथ ही इस फिल्म के में सलमान एक बार फिर एक खूबसूरत सी एक्ट्रेस को लॅान्च करने जा रहे हैं। एक्ट्रेस का नाम है- वरीना।

आज वैलेंटाइन डे के इस खास मौके पर सलमान खान ने अपने खास फैन्स को विश करते हुए लवरात्रि फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा-" यह वैलेंटाइन पर विशिंग एवरीवन" ।

बता दें इस फिल्म शूटिंग फरवरी से शुरु की जाएगी। फिल्म गुजरात बेस्ड लव स्टोरी है।कहा जा रहा है इस फिल्म में आयुष डांडिया भी खेलते दिखाई देने वाले हैं।ये फिल्म 21 सितंबर2018 के अंत तक रिलीज होगी। वैसे इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस की अनाउंसमेंट के वक्त सलमान खान काफी लाइमलाइट में आए थे। दरअसल उन्होंने ट्विटर पर सबसे पहले ट्वीट किया कि,'मुझे लड़की मिल गई...' अब ये बात अगर दबंग खान कहेंगे तो लोगों के जहन में तो एक ही बात आएगी ना...और वो है सलमान खान की शादी। बस फिर क्या था ऐसा लगा मानों पूरा भारत सलमान के इस ट्वीट से जश्न मनाने लग गया।

पर बाद में सलमान खान ने एक और ट्वीट डाल कर सभी का दिल तोड़ दिया।खेर सलमान ने तो खुशखबरी सुनाकर लोगों का दिल ही जीत लिया था पर अफसोस ये खबर उनके जीजा के लिए ही खुशखबरी साबित हुई। पर वो कहते हैं ना उम्मीद पर तो दुनिया कायम है। सलमान के फैन्स अभी भी इस आस में है कि उनके भाईजान एक ना एक दिन शादी जरुर करेंगे।

Updated on:
14 Feb 2018, 1:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब