बॉलीवुड

JUDWAA 2 हिट होने के बाद सलमान के इस फिल्म सीक्वल के लिए भी वरुण धवन हुए फाइनल…

JUDWAA 2 हिट होने के बाद सलमान के इस फिल्म सीक्वल के लिए भी वरुण धवन हुए फाइनल...

2 min read
Oct 11, 2017
salman khan and varun dhawan

जैसा की हम सब जानते हैं बॅालीवुड के यंग स्टार वरुण धवन इन दिनों सलमान खान की फिल्म जुड़वा २ के सीक्वल में अपनी शानदार पर्फामेंस के बाद काफी लाइमलाइट में आ चुके हैं। उनकी ये फिल्म इस बार 200 करोड़ का आकड़ा भी पार करती नजर आ रही है। साथ ही फिल्म में सलमान और वरुण की जुगलबंदी को भी काफी सराहा गया है। ऐसे में खबरे आ रही है की इस बार सलमान और वरुण एकसाथ बड़ा पर्दा शेयर करने वाले हैं।

जी हां साजिद नडियाडवाला ने साल 2014 में फिल्म किक से डायरेक्शन मे कदम रखा था। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी जिसके बाद ऐसी खबरें आना शुरु हो गईं कि बहुत जल्द इस फिल्म का सीक्वल आ सकता है। सुनने में आ रहा है कि नडियाडवाला प्रोडक्शन्स किक 2 की प्लानिंग करने में लग गए हैं। खबरों की माने तो इस प्रोजेक्ट के अनुसार वरुण धवन इस फिल्म में सलमान खान के साथ दिखाई देंगे।

मिड-डे की एक खबर के अनुसार, -फिल्म जुड़वा 2 में वरुण धवन और सलमान खान ने पहली बार स्क्रीन शेयर की है। फिल्म के एक सीन में ही इन लोगों की केमिस्ट्री ने लोगो को दीवाना बना दिया था। इसके बाद प्रोड्यूसर साजिद नडियाडवाला इन दोनों को एक फिल्म में साथ लेने के बारे में सोच रहे हैं।

इन दिनों किक 2 के मेकर्स अपनी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं क्योंकि इस फिल्म में सलमान खान और वरुण धवन पहली बार पूरी तरह से बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। वैसे इस बात से सलमान और वरुण दोनों भी काफी उत्साहित हैं।इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सोर्स के अनुसार, -साजिद की टीम अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रही है। जैसे ही यह काम खत्म होगा दोनों को इसका नरेशन दिया जायेगा।

चलिए उम्मीद करते हैं की दोनों ही कलाकारों को यह स्क्रिप्ट पसंद आ जाए और इन दोनों को पहली बार किसी फिल्म में साथ मस्ती करते देखा जाए।

ये भी पढ़ें

BIGG BOSS 11: गंदी रानी बनी अर्शी ने टास्क के दौरान सपना से दबवाए पैर, अपनी बेज्जती होता देख बिलख बिलखकर रो पड़ी सपना…
Published on:
11 Oct 2017 11:24 am
Also Read
View All