बॉलीवुड

राजकुमार ने Salman Khan की निकाल थी हेकड़ी, जाने ऐसा क्या हुआ

सलमान खान और राजकुमार साहब का एक दिलचस्प वाकया जब राजकुमार ने सलमान से कहा की अपने बाप से पूछना मैं कौन हूँ आपको शायद नहीं पता होगा लेकिन ये बात काफी पुराना है। जब सलमान खान ने मैंने प्यार किया से फिल्मों में डेब्यू किया था। मैंने प्यार किया ने रिलीज होने के बाद सफलता के परचम लहराए। उससे खुश होकर इस फिल्म का डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने फिल्म इंडस्ट्री के बड़े लोगों के लिए एक पार्टी रखी। उसी दौरान यह घटना हुई।

2 min read
salman_khan.jpeg
,,

सलमान खान की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया‘ ( Maine Pyar Kiya ) थी। लेकिन आपको बता दें इससे पहले वह फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी‘ ( Biwi Ho To Aisi ) में नज़र आए थे। जिसमें सलमान खान ने सपोर्टिंग रोल में किया था । इस फिल्म से सलमान को शोहरत नहीं मिली थी। फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ ( MainePyarKiya ) से अभिनेता को नाम और शोहरत मिली और सलमान खान स्टार बन गए। जो की अब तक बॅालिवुड पर राज कर रहे है।

फिल्म के सुपरहिट होने पर सक्सेस पार्टी रखी गई थी। जिसमें सूरज बड़जात्या के परिवार के साथ-साथ अभिनेता राजकुमार ( Raaj Kumar ) भी अमत्रिंत थे। पहली फिल्म सुपरहिट होने पर सलमान खान का एटीट्यूड सातवें आसमान पर था। इसी दौरान उन्हें नशे की बुरी लत भी लग चुकी थी। उनकी फिल्म के लिए रखी गई सक्सेस पार्टी में वह पीकर पहुंचे। वह पूरे घुत थे।

Sooraj Barjatya पार्टी में सबको मिलवा रहे थे सलमान खान से । इसके बाद सलमान खान और राजकुमार मिले जब सलमान राजकुमार से मिले तब उन्हें जानते हुए भी उन्होंने इग्नोर किया और पूछा कि आप कौन? यह सुनते ही राजकुमार भड़क गए और उन्होंने खड़े-खड़े ही सलमान की सारी हेकड़ी निकाल दी। राजकुमार ने सलमान को झाड़ लगाते हुए कहा कि “बरखुरदार! यह बात अपने पिता सलीम खान से पूछना कि मैं कौन हूं?” यह सुनते ही सलमान का नशा चुटकियों में उतर गया।और सब के सामने सलमान खान कि बेजती हो गई। यह बात इतना फैला कि न्यूज बन गई।वहीं 3 जुलाई 1996 में राजकुमार का निधन हो गया था। वह अपना बोल चाल से सुर्खियो मे बने रहते थे।

Published on:
31 Dec 2021 01:14 pm