बॉलीवुड

Salman Khan: 3000 करोड़ की संपत्ति का कौन होगा मालिक! क्या भाईजान ने ढूंढ लिया वारिस?

Salman Khan Property Heirs: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप मोस्ट एक्टर्स में से एक सलमान खान 3 दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। भारत के अलावा विदेशों में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अब उनकी संपत्ति को लेकर चर्चा जोरों पर है।

less than 1 minute read
May 11, 2024
Salman Khan

Salman Khan Property Heirs: सलमान खान ने इंडस्ट्री में बेशुमार शोहरत और दौलत कमाई है। उन्होंने अभी तक शादी भी नहीं की है। ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल उठता है कि उनकी भारी भरकर संपत्ति का मालिक कौन होगा?

कौन होगा सलमान खान का वारिस?

सलमान खान के पास करोड़ों को गाड़ियों के साथ-साथ कई प्रॉपर्टीज भी हैं। दावा किया जाता है कि सलमान खान लगभग 3000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। अब सबसे बड़ा सवाल है कि सलमान इतनी संपत्ति का क्या करेंगे। हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार एक पॉडकास्ट में अरबाज और सोहेल पहुंचे हुए थे। जहां पर सलमान की प्रॉपर्टी को लेकर बात की गई थी। वहां पर दोनों भाइयों ने बताया कि यह सलमान अकेले रह रहे हैं और इस बात का भी जिक्र किया कि उनकी प्रॉपर्टी किसके हिस्से में आने वाली है।

4 हिस्सों में बंट जाएगी प्रॉपर्टी

सलमान खान दोनों भाई अरबाज और सोहेल के अलावा बहनें अलवीरा और अर्पिता को खूब प्यार देते हैं। ऐसी चर्चा हो रही है कि आगे चलकर सलमान खान की सारी प्रॉपर्टी उनके चारों भाई बहनों में बांट दी जाएगी। अगर ऐसा होता है तो सलमान की प्रॉपर्टी 4 हिस्सों में बंट जाएगी। इस खबर की कोई ऑफिशियल जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Also Read
View All

अगली खबर