बॉलीवुड

सलमान ने आसाराम को बोला ‘हेप्पी बर्थ डे बापू’, बापू मुस्कुराकर बोले….

आसाराम ने सलमान को खाना खाने के लिए कहा। पहले तो सलमान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई लेकिन बाद में उन्होंने आसाराम के टिफिन से थोड़ा सा खाना खा लिया।

2 min read
Apr 07, 2018
salman khan

मुंबई। जोधपुर जेल में सलामन खान के साथ बंद आसाराम बापू का शुक्रवार को 82वां जन्मदिन था। सलमान ने उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा 'हेप्पी बर्थ डे बापू'। सलमान के विश करने के अंदाज पर आसाराम मुस्कुराते हुए बोले 'खुश रहो, जल्दी ही यहां से बाहर निकल जाओगे।' इसके बाद कुछ समय तक दोनों ने आपस में बातचीत की। फिर वह अपने-अपने बैरक में चले गए। आसाराम के जन्मदिन पर उनके समर्थकों की भीड़ जेल के बाहर सुबह से लगी रही।

सलमान को सुबह ही पता चला जन्मदिन के बारे में:
बता दें कि सलमान जब सुबह जागे तब उन्हें पता चला कि आज आसाराम का जन्मदिन है। आसाराम दोपहर में पेशी पर कोर्ट के लिए गए थे। पेशी से लौटने के बाद जब शाम को आसाराम जेल पहुंचे तब सलमान को बताया गया कि आज उनका जन्मदिन है। उसके बाद सलमान ने आसाराम को शुभकामनाएं दीं। उस वक्त सलमान एक्सरसाइज कर रहे थे। सलमान को आसाराम ने स्वास्थ्य सम्बंधी टिप्स भी दिए।

आसाराम ने की खाने की गुजारिश:
सूत्रों की मानें तो सलमान को आम कैदियों वाला खाना दिया जा रहा है। वहीं आसाराम का खाना उनके आश्रम से आता है। आसाराम ने सलमान को खाना खाने के लिए कहा। पहले तो सलमान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई लेकिन बाद में उन्होंने आसाराम के टिफिन से थोड़ा सा खाना खा लिया।

सलमान के केस की सुनवाई करने वाले जज का ट्रांसफर:
बता दें कि सलमान की याचिका पर सुनवाई कर रहे जोधपुर सेशन कोर्ट के जज रवींद्र कुमार जोशी का कल देर रात तबादला हो गया। जजों के तबादले की लिस्ट में 87 जज शामिल हैं। जिसमें सलमान के जज जोशी भी शामिल हैं।

सलमान को मिली जमानत:
काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को जोधपुर सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई है। शनिवार शाम को सलमान जेल से बाहर और मुंबई के लिए रवाना हो गए। हालांकि, कोर्ट ने सलमान को देश नहीं छोड़ने की हिदायत दी है। इसके अलावा 7 मई को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें

जोधपुर सेंट्रल जेल में ऐसे बीते सलमान के दो दिन, कभी हुए बेचैन तो कभी किया हंसी मजाक
Published on:
07 Apr 2018 11:35 am
Also Read
View All
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, अब आमिर की ‘दंगल’ से सिर्फ इतने करोड़ पीछे

अमेरिका में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की मची धूम, 20 मिनट की क्लिप ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही ऑस्कर की भविष्यवाणी

नाबालिगों के शराब पीने की लत पर भड़कीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, बोलीं- बिना ID वेरिफिकेशन के ही मिलती है ड्रिंक

‘लोग मुझे गरीब समझेंगे’ इस फेमस एक्टर को नहीं करना था काम, रिजेक्ट होने के लिए भेजी थी अपनी खराब तस्वीरें

थिएटर में फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर सुपरहिट हुई थ्रिलर से भरी ये फिल्म, ‘तू या मैं’ देख लोगों ने पकड़ा माथा!