बॉलीवुड

लगातार सक्सेस के बाद समांथा प्रभु ने बढ़ा दी अपनी फीस, एक ही बार में कर दिया तगड़ा इज़ाफ़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा ने अपनी फीस काफी ज्यादा कर ली है और अब वो एक फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। आपको बता दें कि समांथा को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में गिना जाता है।
2 min read
• •
Updated: 8 Mar 2022, 9:41 PM IST
samantha_ruth_prabhu.jpg

अगर आप से कहा जाए कि साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री की ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताइए तो आपका क्या जबाब होगा। हमारा तो रिप्लाई होगा सामन्था रुथ प्रभु। ये एक्ट्रेस दक्षिण फ़िल्म इंडस्ट्री की हाई पेड़ अभिनेत्री मानी जाती हैं। इन्होंने साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। और जिस भी फिल्म में उन्होंने काम किया है। उसके लिए करोड़ों की फीस ली है। अभिनेत्री दक्षिण सिनेमा में तो अपना अच्छा खासा नाम कायम कर चुकी है और जबरदस्त लोकप्रियता भी हासिल कर चुकी है।

समय के साथ धीरे-धीरे सामंथा प्रभु बॉलीवुड की तरफ भी अपनी धमक छूटने का प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में इन्होंने पेन इंडिया की अपकमिंग फिल्म यशोदा को साइन किया है. इस फिल्म में सामंथा प्रभु अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म में किरदार निभाने के लिए सामंथा प्रभु को कितनी फीस दी जा रही है। अगर नहीं जानते तो हमारे इस लेख को पूरा पढ़ लीजिए। द फैमिली मेन 2 की तगड़ी सफ़लता के बाद बताया जा रहा है कि सामन्था प्रभु ने अपनी फीस में इजाफा कर दिया है और यह पहले के मुकाबले काफी ज्यादा फीस ले रही हैं। और पिछले महीने रिलीज़ हुई फ़िल्म पुष्पा में इनके द्वारा दिये आइटम सॉन्ग के बाद तो इनकी फीस बहुत इज़ाफ़ा देखने को मिला है।

पहले ये एक्ट्रेस हर फिल्म में काम करने के लिए अनाधिकृत तौर पर डेढ़ करोड़ की मोटी रकम लेती थीं लेकिन लगातार मिली सक्सेस के बाद सामंथा प्रभु ने अपनी फीस बढ़ा दी है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह है यशोदा फिल्म में काम करने के लिए डायरेक्ट 3 करोड़ की मोटी रकम ले रही हैं। जबकि पहले यह फिल्म में काम करने के लिए डेढ़ से 2 करोड रुपए चार्ज करती थी बता दें इस फीस के साथ यह तेलुगू सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री बन गई है।

सामंथा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने कुछ बाइलिंगुअल फिल्में साइन की हैं। उम्मीद की जा रही है कि वो जल्द ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर सकती हैं। इसी बीच, सामंथा ने अपनी आगामी मायथालॉजिकल ड्रामा फिल्म 'शकुंतलम' की शूटिंग पूरी कर ली है। गुनाशेखर द्वारा निर्देशिक इस फिल्म को पूरे भारत में रिलीज किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़