
बिग बॉस (Bigg Boss) फेम और अभिनेत्री संभावना सेठ (Sambhavna Seth) के फैंस के लिए दुखद खबर यह है कि उनकी लॉकडाउन के दौरान तबीयत बिगड़ गई है। खुद उनके पति ने सोशल मीडिया पर उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही रात को संभावना की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। लेकिन सुबह पांच बजे ही डॉक्टर्स ने उन्हें छुट्टी दे दी थी। वो घर आ गई थीं। लेकिन फिर से उनकी हालत खराब होने लगी, जिसके चलते उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। उनकी सेहत बिगड़ने की खबर सुनकर फैंस हरान हैं और लगातार सोशल मीडिया पर उनके स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।
रोजाना फैंस के लिए लिखती हैं ब्लॉग
दरअसल, संभावना सेठ रोजाना अपने इंस्ट्राग्राम पर फैंस के लिए ब्लॉक लिखती हैं। उनके पति अविनाश द्विवेदी ने संभावना के ही आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी साझा की। उन्होंने ब्लॉग पर बताया कि उनकी तबीयत खराब है इसलिए वो वीडियो ब्लॉग आपको नहीं मिल पाएगा।
सेलिब्रेटिज ने बीमारी को लेकर जानना चाहा
संभावना सेठ की तबीयत बिगड़ने के बाद टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी, सोनाली राउत, सब्यासाची समेत कई लोगों ने कमेंट के माध्यम से उनके जल्द ठीक होने और उनकी बीमारी के बारे में जानना चाहा। कई लोगों ने पूछा कि संभावना को क्या हुआ है? कई लोगों ने पूछा कि संभावना को इस तरह दो-दो बार अस्पताल में जाने के पीछे की वजह क्या है। इस पर उनके फैन ने कहा कि उन्होंने अपने पुराने वीडियो में ब्लॉग में एक बार इसकी चर्चा की थी कि उन्हें ब्लड प्रेसर संबंधी कुछ परेशानी है, हालांकि अभी भी उनके बीमारी को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।