बॉलीवुड

Sana Khan अपने हनीमून पर निकली, पति अनस सईद के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सना खान अपने हनीमून पर निकलीं पति के साथ बुर्के में शेयर की तस्वीरें सना ने बेहद खुश होकर शेयर की हनीमून की फोटोज

2 min read
Dec 06, 2020
Sana Khan with her husband

नई दिल्ली | टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी सना खान (Sana Khan) ने कुछ दिनों पहले ही मौलाना अनस सईद से निकाह किया था। उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक ये देखकर हैरान रह गए थे। पहले सना ने एक्टिंग करियर को अलविदा कहा। उसके बाद उन्होंने अल्लाह के लिए अनस से शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुई थी। अब सना अपने हनीमून पर निकल पड़ी हैं। उन्होंने अपने पति अनस के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बेहद ही खुश नजर आ रही हैं।

सना ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में हनीमून की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा- बेगम और शौहर चले। सना शौहर अनस के साथ कश्मीर पहुंचे हैं। जहां से उन्होंने कुछ वीडियोज भी साझा किए हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में सना बुर्के में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बुर्के से अपना चहरा ढक रखा है। सना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। एक फोटो में सना जोर से हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके पति पीछे खड़े हुए हैं।

बता दें कि सना खान की शादी काफी चर्चाओं में रही थी। उन्होंने अपनी शादी की कई तस्वीरें साझा की थीं। इसके बाद सना अपने ससुराल में रसोई संभालती हुई भी नजर आई थीं। सना अब एक्टिंग करियर को पूरी तरह से अलविदा कह चुकी हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी एक्ट्रेस ने ऐसा किया हो। इससे पहले जायरा वसीम ने भी फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर सभी को चौंका दिया था।

Published on:
06 Dec 2020 11:43 pm
Also Read
View All