बॉलीवुड

Sana Khan: अलविदा कहते वक्त नहीं रुके आंसू, सना खान का मां की विदाई पर छलका गम, देखें वीडियो

Sana Khan watch the video:सना खान की मां का निधन हो चुका है, जिससे सना फूट- फूट कर रोते हुए अपना गम बयां कर रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। देखें...
1 minute read
• •
Updated: 25 Jun 2025, 11:20 AM IST
अलविदा कहते वक्त नहीं रुके आंसू, सना खान का मां की विदाई पर छलका गम, देखें वीडियो
Sana Khan (social media)

Sana Khan: सना खान की मां इस ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह चुकी है। बता दें कि सना की मां सईदा का लंबे समय से स्वास्थ्य खराब होने के कारण 24 जून को अंतिम सांस ली है। सना इस गम को सहन नहीं कर पा रही है और रो-रो अपने गम को बयां कर रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सना का फूट- फूट कर रोते हुए एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है । जिसमें उनका गम साफ- साफ नजर आ रहा है।

मां की विदाई पर छलका गम, देखें वीडियो

बता दें कि सना खान ने मंगलवार को खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के द्वारा मां के निधन की दुखद खबर साझा की और उन्होंने लिखा कि 'उनकी मां अल्लाह के पास वापस लौटी हैं।' हलांकि सोशल मीडिया पर एंबुलेंस से सना और उनकी मां के शव को ले जाते हुए भी एक वीडियो सामने आया, जिसे देखकर फैंस काफी भावुक हुए है।

बाकी पीछे सभी महिलाओं के साथ खड़ी सना मां की याद में फूट-फूट कर रोती दिख रही हैं। आप देख सकते है की सना रोते हुए अंदर चली जाती हैं और परिवार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें हिम्मत भी दी और कहा कि सना हमेशा से अपनी मां के बेहद करीब रही हैं।

मुनव्वर फारूकी की पत्नी मेहजबी पहुची सना के घर, देखें वीडियो

सना के लिए ये वक्त काफी मुश्किलो से भरा है। बता दें कि सना हमेंशा अपनी मां के साथ वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती थीं और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की पत्नी मेहजबीन भी इस मुश्किल वक्त में उनका हौसला बढ़ाने उनके घर पहुंचीं। मेहजबीन का वीडियो सना खान के घर जाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Updated on:
25 Jun 2025, 11:20 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई