बॉलीवुड

28 साल में इतनी बदल गई सलमान खान की ये ‘सनम बेवफा’ एक्ट्रेस, फिल्में बुरी तरह पिटने के बाद छोड़ा देश

इस एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ फिल्म 'सनम बेवफा' से डेब्यू किया था।
2 min read
Apr 21, 2019
28 साल में इतनी बदल गई सलमान खान की ये 'सनम बेवफा' एक्ट्रेस, फिल्में बुरी तरह पिटने के बाद छोड़ा देश
28 साल में इतनी बदल गई सलमान खान की ये 'सनम बेवफा' एक्ट्रेस, फिल्में बुरी तरह पिटने के बाद छोड़ा देश

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर स्टार Salman Khan ने इस सिनेमाजगत की कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। इन्हीं में से कई एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जिनका कॅरियर सलमान के साथ शुरू हुआ लेकिन वह ज्यादा दिन इंडस्ट्री में नहीं टिक पाई। इन्हीं में से एक एक्ट्रेस Chandni।

चांदनी ने सलमान खान के साथ फिल्म 'सनम बेवफा' से डेब्यू किया था। चांदनी की ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। हालांकि उनका आगे का कॅरियर कुछ खास ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया। फिल्मों में काम मिलता न मिलने के कारण कुछ साल बाद ही चांदनी ने बॉलीवुड से संन्यास ले लिया।

लेकिन क्या आप जानते हैं चांदनी बॅालीवुड की बहुत बड़ी फैन हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के नाम करीना और करिश्मा रखा है।

चांदनी के पति का नाम सतीश शर्मा है और अब अमेरिका के ओरनाल्डो में रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री से दूर अब वो डांस टीचर बन गई हैं। चांदनी ओरनाल्डो में ही इंडियन क्लासिकल डांस सिखाती हैं।

चांदनी ने अपने कॅरियर में केवल 10 फिल्में ही की हैं। उन्होंने 'हिना', 'जान से प्यारा', '1942 ए लव स्टोरी', 'मिस्टर आजाद' जैसी फिल्मों में काम किया है।

Updated on:
21 Apr 2019 01:06 pm
Published on:
21 Apr 2019 01:06 pm