
बॉलीवुड के दमदार एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कलंक' को लेकर काफी चर्चा में हैं। मल्टीस्टारर इस फिल्म में संजय के साथ एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित सालों बाद स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसी दौरान संजय अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में संजय का राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) को लेकर एक बयान सामने आया है।
बता दें कि संयज दत्त ने राजकुमार हिरानी के साथ काम किया है। वहीं दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त भी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने कहा, 'मैं राजकुमार हिरानी पर लगे 'मीटू' के आरोपों पर यकीन नहीं करता हूं। राजकुमार पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। मुझे नहीं पता कि वे महिला ऐसे आरोप क्यों लगा रही हैं क्योंकि किसी को भी इन आरोपों का सेंस समझ नहीं आ रहा है।'
बता दें कि संजय जल्द ही राजकुमार हिरानी की 'मुन्नाभाई पार्ट 3' में काम करने जा रहे हैं। संजय ने कहा कि इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। फिलहाल संजय अपना पूरा फोकस अपनी आने वाली मूवी 'कलंक' पर दे रहे हैं। इसमें उनके अलावा माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और कुणाल खेमू मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्ममेकर करण जौहर की ये फिल्म 'कलंक' आने वाले 17 अप्रेल को बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है।