बॉलीवुड

बॉयफ्रेंड की मौत के सवा महीने बाद भी संजय दत्त की बेटी का ऐसा हाल, लोग कह रहे सच्चे प्यार की है मिसाल

Sanjay Dutt daughter Trishala Dutt : त्रिशाला संजय दत्त की पहली पत्नी रिचा शर्मा की बेटी हैं। उनका बचपन अपने नाना के यहां बिता है। हालांकि बड़ी होने के बाद अब त्रिशाला अपने पिता संजय और उनकी वर्तमान पत्नी मान्यता से मिलती रहती हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2019, 8:38 AM IST
Sanjay Dutt with Daughter Trishala Dutt
Sanjay Dutt with Daughter Trishala Dutt

मुंबई। संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ( Sanjay Dutt daughter Trishala Dutt ) अपने बॉयफ्रेंड की मौत का गम भुला नहीं पा रही हैं। अमेरीका में रह रही त्रिशाला ( Trishala Dutt ) के बॉयफ्रेंड का 2 जुलाई को निधन हो गया था। इसकी तस्वीरें शेयर कर उन्होंने दुख जताया था। त्रिशाला ने एक इमोशनल पोस्ट लिखकर उनके फैंस को इसकी जानकारी भी दी थी। मौत को 1 महीने से ज्यादा होने के बाद भी त्रिशाला अपने बॉयफ्रेंड ( Trishala Dutt Boyfriend ) की यादों में खोई हुई है।

त्रिशाला दत्त ने हाल में अपने बॉयफ्रेंड के साथ हसीन पल बिताते हुए की तस्वीर शेयर की है। त्रिशाला के फैंस उनके बॉयफ्रेंड के अचानक दुनिया छोड़ जाने को लेकर दुखी हैं। कुछ फैंस त्रिशाला और उसके बॉयफ्रेंड के प्यार को मिसाल बता रहे हैं। फैंस का कहना है कि जहां आजकल लोग 10-12 दिन में मृतक को भुलकर रोजमर्रा की जिंदगी में मशगूल हो जाते हैं। वहीं, त्रिशाला का बॉयफ्रेंड को अब तक याद करना सच्चे प्यार को दिखाता है।

बीते 10 अगस्त को त्रिशाला का बर्थडे था। इस दौरान त्रिशाला ने डिजाइनर कपड़े पहने। लेकिन उनका बर्थडे सेलिब्रेशन एकदम सादगी भरा रहा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बर्थडे पोस्ट में भी लिखा,' बर्थडे पर बिना शोरगुल डिनर करते हुए।' त्रिशाला ने बॉयफ्रेंड के निधन को 1 महीना पूरा होने पर भी इंस्टाग्राम पर उन्हें याद करते हुए फोटो शेयर किया था। इस फोटो कैप्शन था, 'आई लव यू, मिस यू'।

View this post on Instagram

👼🏻🌤🕊💕

A post shared by 🧿 Trishala Dutt (@trishaladutt) on

आपको बता दें कि त्रिशाला संजय दत्त ( Sanjay Dutt ) की पहली पत्नी रिचा शर्मा की बेटी हैं। उनका बचपन अपने नाना के यहां बिता है। हालांकि बड़ी होने के बाद अब त्रिशाला अपने पिता संजय और उनकी वर्तमान पत्नी मान्यता ( Manyata Dutt ) से मिलती रहती हैं। संजय और मान्यता के दोनों बच्चों से भी त्रिशाला की अच्छी बांडिंग है।

Published on:
Also Read
View All
Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान

कौन हैं ‘मितवा’ गाना गाने वाले शफकत अमानत अली? जो ब्लड कैंसर से लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

‘मिर्जापुर’ के सेट पर इंटीमेट सीन पर निर्देशक का खुलासा, गुरमीत सिंह बोले- रिलीज से पहले भी दिखाए जाते हैं सीन

‘मुझे बुर्का पहनने से मना करने वाले तुम कौन हो?’, बुर्के और हिजाब पर शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान