बॉलीवुड

‘संजू’ के इन सीन्स पर बजी तालियां, इस दृश्य से शुरू हुई फिल्म की कहानी

इस फिल्म में संजय के रोल को बेहतरीन एक्टर रणबीर कपूर ने जिया है।

2 min read
Jun 29, 2018
sanjay dutt movie sanju

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की बेहतरीन पेशकश यानी 'संजू' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म में संजय दत्त के जीवन के कई ऐसे अनखुले पन्नों को भी खोला गया है। जिनके बारे में सिर्फ संजय ही जानते हैं। फिल्म में न सिर्फ उनके जीवन की घटनाओं को दर्शाया गया बल्कि उनके साथ जुड़े हर शख्स को भी दिखाया गया है। इस फिल्म में संजय के रोल को बेहतरीन एक्टर रणबीर कपूर ने जिया है। इस फिल्म को देख दर्शक उनकी तारीफ किए बिना रह नहीं पा रहे हैं। यही नहीं फिल्म में संजय के पिता सुनील दत्त का रोल निभाने वाले एक्टर परेश रावल की भी जमकर तारीफ हो रही है।

विदेशी राइटर बनी अनुष्का शर्मा:
अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो 'संजू' में संजय दत्त के यरवदा जेल जाने से 1 महीने पहले शुरू होती है। फिल्म में संजय अखबार में छपी हेडलाइन से परेशान हो चुके हैं। वह चाहते है कि उनकी सही कहानी को लोगों तक पहुंचाया जाए। वहीं फिल्म में एक विदेशी राइटर बनी अनुष्का शर्मा संजय की कहानी को अपने नजरिए से बताना शरू करती हैं। बस यहीं से शुरू होती है संजय दत्त की 'संजू' की कहानी।

हॉल में बजी तालियां और सीटियां:
फिल्म के एक-एक कैरेक्टर ने इस फिल्म में जान डाल दी है। सभी ने अपने रोल के काफी मेहनत की है। जो कि इस फिल्म में नजर भी आ रहा है। पूरी फिल्म मानवीय भावनाएं को छूती हुई है। हर एक सीन में आपको राजकुमार हिरानी की छाप साफ नजर आती है। फिल्म के हर सीन और डायलॉग्स पर दर्शकों ने जमकर तालियां और सीटियां बजाई।

फिल्म के स्टारकॉस्ट:
फिल्म में एक और खास बात दिखाई गई है कि किस तरह संजय के ड्रग एडिक्ट बने और फिर उस दलदल से कैसे बाहर निकाले। किस तरह उनके परिवार वालों के साथ ही उनके दोस्तों ने उनकी इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया। फिल्म के स्टारकॉस्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा दिया मिर्जा, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, जिम सरभ, परेश रावल, मनीषा कोईराला भी अपने काम को ईमानदारी से करते नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें

PICS: आकाश और श्लोका की प्री-इंगेजमेंट पार्टी में रणबीर और आलिया एक साथ आए नजर, कई बड़े सितारों ने सजाई महफिल
Published on:
29 Jun 2018 12:25 pm
Also Read
View All