बॉलीवुड

कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त की अस्पताल से सामने आई तस्वीर, कमजोर और बदले लुक में देख फैंस हुए हैरान

दुबई से मुंबई लौटे अभिनेता Sanjay Dutt अस्पताल से संजय दत्त की लेटेस्ट तस्वीर आई सामने फैंस ने कमेंट कर जल्द ठीक होने की मांगी दुआ
2 min read
• •
Updated: 5 Oct 2020, 8:16 AM IST
Sanjay Dutt Photos Viral Who Are Undergoing Treatment For Cancer
Sanjay Dutt Photos Viral Who Are Undergoing Treatment For Cancer

नई दिल्ली। कैंसर से ग्रस्त बॉलीवुड अभिनेता हाल ही में अपनी पत्नी मान्यता दत्त संग दुबई गए थे। वह अपने प्राइवेट हवाई जहाज से 10 दिनों लिए अपने बच्चों के पास गए थे। जहां उन्होंने अपने बच्चों संंग काफी वक्त बिताया। सोशल मीडिया पर अक्सर परिवार संग समय गुजारते हुए संजय की तस्वीरें सामने आया करती थी। बच्चों से मिलने के बाद अब संजय दत्त वापस मुंबई लौट आए हैं। इस बीच मुंबई के एक हॉस्पिटल से अभिनेता की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फोटो में संजय काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद से उनके फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही संजय दत्त की यह तस्वीर देख उनके फैंस काफी हैरान और परेशान हो रहे हैं। किसी को यह यकीन नहीं हो रहा है कि यह खलनायक, और मुन्ना भाई एमबीबीएस में दिखाई देने वाले संजय हैं। अभिनेता के फैंस उन्हें ऐसे देख काफी निराश हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि 'वह कलाकार के रूप में उनका बहुत बड़ा प्रशंसक है,लेकिन इसके साथ ही वह एक इंसान होने के नाते उनके लिए प्रार्थना करता है कि ईश्वर इस मुश्किल घड़ी से लड़ने के लिए उन्हें शक्ति दें।' वहीं यूजर ने कहा है कि 'संजू बाबा काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। वह जल्द ठीक हो जाएं भगवान से दुआ करता हूं।'

आपको बता दें कि संजय दत्त को हाल ही आई उनकी फिल्म 'सड़क 2' के दौरान ही इस बात का पता चला कि उन्हें लंग कैंसर हैं। जो कि चौथे स्टेज पर पहुंच चुका है। उनकी कीमोथेरेपी शुरू हो चुकी है। वह अपना इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि संजय कैंसर का इलाज कराने के लिए अमेरिका और सिंगापुर जाना चाहते हैं। जिसके लिए उन्होंने परमिशन भी मांगी है। फिलहाल, मुंबई में चल रही उनकी कीमोथेरेपी के रिजल्ट पॉजिटिव आने की खबर सामने आई है। इस बीच अभिनेता के पास के कई फिल्में है। जिनमें भुज, शमशेरा, तोरबाज आदि जैसी बड़ी फिल्में शामिल है।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा