बॉलीवुड

संजय दत्त अपनी बायोपिक में करेंगे कैमियो, तस्वीरें वायरल

संजय दत्त फिल्म के एक सीन में कैमियो करते हुए नजर आएंगे।
2 min read
Jun 29, 2018
sanju movie
sanju movie

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म 'संजू' 29 जून यानी आज रिलीज हो चुकी है। संजू मूवी रिलीज होने से पहले इस पर न रिलीज होने के बादल मंडरा रहे थे। इसके कुछ सीन्स को लेकर शिकायतकर्ताओं ने शिकायत भी की थी और कई सीन्स को डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को काटने भी पड़े थे लेकिन अब संजय दत्त के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है कि संजय दत्त फिल्म के एक सीन में कैमियो करते हुए नजर आएंगे।

सेट से हुई तस्वीर लीक-

फिल्म 'संजू' के ट्रेलर रिलीज होने के बाद हिरानी से कई बार सवाल भी किए गए थे कि क्या संजय की इस बायोपिक में संजय दत्त खुद भी हिस्सा ले रहे हैं? लेकिन उन्होंने चुप्पी साधी हुई थी। हालांकि हिरानी इस बात को राज बनाए रखना चाहते थे लेकिन अब यह सोशल मीडिया से उजागर हो गई है कि संजय खुद अपनी बायोपिक में कैमियो करते हुए नजर आएंगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर 'संजू' के सेट से संजय दत्त और रणबीर कपूर की एक तस्वीर सामने आई है। इसमें वह आमने-सामने बैठे हुए दिख रहे हैं। साथ ही दोनों ने ब्लैक शूट पहना हुआ है और अखबार पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को सेट पर लगे कैमरे से लिया गया है। हालांकि यह फोटो किसने लीक की फिलहाल यह बात राज ही बनी हुई है।

फिल्म में ये भी नजर आएंगे-

'संजू' के सेट से संजय दत्त और रणबीर कपूर दोनों की फोटो सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि संजय दत्त खुद अपनी बॉयोपिक में कैमियो करते दिखेंगे। साथ ही उन्हें बिग स्क्रीन पर देख उनके फैन्स को भी यकीनन बेहद खुशी ही होगी। बता दें कि 'संजू' मूवी में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में रणबीर के अलावा सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, मनीषा कोईराला, परेश रावल, जिम सरभ, दीया मिर्जा और विक्की कौशल अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Published on:
29 Jun 2018 10:58 am
Also Read
View All
दो एपिसोड में शो बंद होने के सवाल पर शेखर सुमन ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब, बोले- जब तक जनता मेरे साथ, कभी बंद नहीं हो सकता

पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद अध्यात्म की राह पर मौनी रॉय, धोखे और हीलिंग पर कही बड़ी बात

अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपनी हेल्थ पर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- धीरे-धीरे जिंदगी में लौट रही हूं

आर्य बब्बर ने प्रतीक और अपने परिवार के झगड़ों पर उतारा गुस्सा, स्मिता पाटिल के लिए भी कही बड़ी बात

एक रात खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे आर्य बब्बर, डिप्रेशन पर अब किया खुलासा, कॉमेडी के जरिए लोगों को दे रहे जीने की उम्मीद