बॉलीवुड

भारत में नहीं बल्कि इस देश में दिवाली मनाएंगे Sanjay Dutt, बना रहे हैं खास प्लान

संजय दत्त (Sanjay Dutt) दिवाली के त्यौहार को लेकर खास प्लान बना रहे हैं। इस बार वो भारत में इस त्यौहार को नहीं मनाएंगे लेकिन दुबई में इसे बड़े ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट करेंगे।

2 min read
Nov 11, 2020
Sanjay Dutt

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) कुछ ही समय पहले अपने कैंसर का इलाज कराके वापस लौटे हैं। संजय इन दिनों अपने घर पर आराम कर रहे हैं और साथ में दिवाली के त्यौहार को लेकर खास प्लान भी बना रहे हैं। संजय इस बार भारत में इस त्यौहार को नहीं मनाएंगे लेकिन दुबई में इसे बड़े ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट करेंगे। भारत में कोरोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा कई गाइडलाइन्स भी जारी की गई हैं जिसके चलते लोग अपने मन की नहीं कर पाएंगे। शायद यही कारण है कि संजय दुबई जाकर दिवाली फेस्टिवल को मनाने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने परिवार के साथ मनाना चाहते हैं इसीलिए वो दुबई में दीपावली मनाने जाएंगे। संजय की पत्नी और बच्चे इन दिनों दुबई में ही हैं। जिसे देखते हुए संजय भी दुबई में इस त्यौहार को मनाएंगे। ऐसा भी बताया जा रहा है कि संजय इस बार दिवाली की बड़ी पार्टी देना चाहते थे लेकिन कोरोना के चलते ऐसा मुमकिन नहीं हो पा रहा है। वहीं साल 2021 में संजय बेहद बिजी होने वाले हैं। कैंसर की चलते संजय की कई फिल्मों की शूटिंग अभी अधूरी पड़ी है।

संजय अभी अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। वो पहले जैसा अपना वजन बढ़ा रहे हैं। वहीं कुछ फिल्मों में उनके रोल में बदलाव भी किया गया है क्योंकि संजय अभी एक्शन सीन्स नहीं कर सकते हैं। संजय के पास पृथ्वीराज, KGF2 और भुज जैसी फिल्मे हैं। जो बड़ी एक्शन फिल्में हैं। हालांकि

ऐसा बताया जा रहा है कि संजय फिल्म में खुद से एक्शन नहीं करते दिखेंगे। साल 2021 संजय के लिए बहुत बिजी होने वाला है। अगले साल वो अपनी फैमिली के साथ भी पूरा टाइम नहीं बिता पाएंगे इसीलिए संजय अभी ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने परिवार को दे रहे हैं।

Published on:
11 Nov 2020 10:25 pm
Also Read
View All