बॉलीवुड

शादी से पहले ही दीपिका को मिला बड़ा झटका, ये एक्ट्रेस भांसाली की मूवी में करेगी रणवीर संग रोमांस

हाल ही में रणवीर ने जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गुली बॉय’ की शूटिंग खत्म की है।

2 min read
Jul 06, 2018
ranveer singh
ranveer singh

संजय लीला भंसाली को बॉलीवुड में पीरियड ड्रामा और रोमांस से भरी फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। वहीं संजय एक और बात के लिए फेमस हैं और वो ये है कि वो जल्दी अपनी फिल्मों के एक्टर-एक्ट्रेसेस को कम ही रिप्लेस करते हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उससे रणवीर सिंह और उनके फैन्स का दिल टूटने वाला है। बता दें कि भंसाली अपनी अगली फिल्म में रणवीर सिंह को तो कास्ट कर रहे हैं लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड और खुद भांसाली की फेवरेट को-स्टार दीपिका पादुकोण को नहीं। इस बार भंसाली रणवीर सिंह के अपोजिट दीपिका को नहीं बल्कि आलिया भट्ट को कास्ट करने की तैयारी में है।

रणवीर के साथ आलिया की ये दूसरी फिल्म :
हाल ही में रणवीर ने जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गुली बॉय’ की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट काम कर रही हैं। वहीं भांसाली की फिल्म में आलिया दूसरी बार रणवीर के साथ अपनी जोड़ी बनाएंगी। बता दें कि जहां एक ओर रणवीर रोहित शेट्टी की ‘सिम्बा’ और जोया अख्तर के साथ ‘गली बॉय’ में बिजी हैं। वहीं आलिया ‘राजी’ की ग्रैंड सक्सेस का मजा लेने के बाद आलिया इन दिनों वरुण धवन के साथ फिल्म ‘कलंक’ और बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में बिजी है।

‘बाजीराव मस्तानी’ में इनके लेना चाहते थे भंसाली:
आपको बता दें कि भांसाली जब 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म को बनाने की प्लानिंग कर रहे थे। उस वक्त उन्होंने सलमान खान के साथ करीना कपूर को कास्ट करने का फैसला किया था लेकिन बाद में ये दोनों ‘क्योंकि’ में नजर आए और इसके बाद भंसाली ने इन्हें कास्ट करने का इरादा छोड़ दिया था। वहीं भांसाली को फिल्म 'क्योंकि' में इनकी जोड़ी ज्यादा पसंद नहीं आई और उन्होंने फिल्म रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ बनी थी।

Published on:
06 Jul 2018 01:09 pm
Also Read
View All
लखनऊ अग्निकांड मामले में 15 लोगों की मौत पर स्मृति ईरानी ने दिया बयान, बोलीं- मैं प्रार्थना करती हूं उनकी आत्मा को शांति मिले

ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग