बॉलीवुड

रणबीर के बाद अब विनोद खन्ना के बेटे को लॉन्च करेंगे भंसाली!

पनी फिल्मों में नए-नए चेहरों को ब्रेक देने वाले मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली फेमस एक्टर विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना को लॉन्च करने जा रहे हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Dec 2015, 11:24 AM IST
sanjay leela bhansali- Sakshi Khanna
sanjay leela bhansali- Sakshi Khanna
मुंबई। अपनी फिल्मों में नए-नए चेहरों को ब्रेक देने वाले बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली फेमस एक्टर विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना को लॉन्च करने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार साक्षी को लेकर एक फिल्म बनाई जा रही है जिसको भंसाली प्रोड्यूस कर रहे हैं और इस फिल्म का निर्देशन मुकेश छाबड़ा करेंगे।

बता दें कि विनोद खन्ना के दो बेटे राहुल और अक्षय पहले से ही फिल्मों में काम कर रहे हैं। अक्षय ने अपने कॅरियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है जिसमें बॉर्डर, दिल चाहता है, हलचल, ताल जैसी कई फिल्में हैं। वहीं राहुल ने भी ऐलान, रकीब जैसी कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह टीवी पर भी कई शो होस्ट कर चुके हैं।

अब विनोद के तीसरे बेटे साक्षी खन्ना भी अपने पापा और भाइयों की तरफ फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं। जिसे खुद भंसाली लॉन्च कर रहे हैं। गौरतलब है कि भंसाली इससे पहले 2007 में , सोनम और रणबीर कपूर को भी फिल्म सांवरिया से लॉन्च कर चुके हैं।
Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’