बॉलीवुड

SANJU BOX OFFICE COLLECTION: पहले वीकेंड ‘संजू’ ने की जबरदस्त कमाई, 100 करोड़ का आकड़ा किया पार

फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। दर्शकों से लेकर फिल्म समीक्षक इस फिल्म को काफी पंसद कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2018, 2:00 PM IST
sanju
sanju

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर स्टारर मूवी 'संजू' सिनेमाघरो में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। दर्शकों से लेकर फिल्म समीक्षक इस फिल्म को काफी पंसद कर रहे हैं। फिल्म ने जहां पहले ही दिन 34.75 करोड़ रुपए कमा लिए, वहीं पहले वीकेंड को इस मूवी ने 46.71 करोड़ रुपए कमा लिए है।

कहानी
‘संजू’ की कहानी संजय दत्त की जिंदगी को पेश करती है। ‘संजू’ को अपनी कहानी लिखवानी है और वह इस काम का जिम्मा एक जर्नलिस्ट को सौंपता है, और फिर अपनी जिंदगी के बारे में परत दर परत बातें बताता जाता है। ड्रग्स से जंग, मां का जिंदगी से जाना, आर्म्स एक्ट, जेल, मुंबई बम विस्फोट और पिता के साथ रिश्ता। ये सारी बातें फिल्म में आती जाती हैं। राजकुमार हिरानी ने बहुत ही सावधानी के साथ कहानी को गढ़ा है, और फिल्म में अधिकतर उन्हीं बातों को पेश किया है जिसके बारे में सबसे ज्यादा चर्चा होती है। राजकुमार हिरानी का फोकस ड्रग्स से जंग और संजू बाबा आतंकी नहीं है, इसी बात पर ज्यादा रहा है।

विदेशी राइटर बनी अनुष्का शर्मा
'संजू' की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी संजय दत्त के यरवदा जेल जाने से 1 महीने पहले शुरू होती है। फिल्म में संजय अखबार में छपी हेडलाइन से परेशान हो चुके हैं। वह चाहते है कि उनकी सही कहानी को लोगों तक पहुंचाया जाए। वहीं फिल्म में एक विदेशी राइटर बनी अनुष्का शर्मा संजय की कहानी को अपने नजरिए से बताना शरू करती हैं। बस यहीं से शुरू होती है संजय दत्त की 'संजू' की कहानी।

फिल्म की स्टारकॉस्ट
फिल्म में एक और खास बात दिखाई गई है कि किस तरह संजय ड्रग एडिक्ट बने और फिर उस दलदल से कैसे बाहर निकले। किस तरह उनके परिवार वालों के साथ ही उनके दोस्तों ने उनकी इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया। फिल्म के स्टारकॉस्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा दिया मिर्जा, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, जिम सरभ, परेश रावल, मनीषा कोईराला भी अपने काम को ईमानदारी से करते नजर आते हैं।

Updated on:
2 Jul 2018, 2:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब