बॉलीवुड

प्यार और रिश्तों पर से यकीन उठ चुका है इस अदाकारा का, ‘संजू’ में निभाएंगी यह खास किरदार…सुनिए इनकी कहानी

एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिदंगी के अहम पहलुओं को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने बताया, 'अब प्यार के पचड़े में नहीं पड़ना चाहतीं और अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हूं।'
2 min read
• •
Updated: 12 Jun 2018, 9:14 AM IST
manisha koirala
manisha koirala

मनीषा कोइराला जल्द ही फिल्म 'संजू' में बॅालीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस दत्त का किरदार निभाती दिखाई देंगी। संजय दत्त की इस बॅायोपिक ने मनीषा को एक बार फिर फिल्मी दुनिया से रूबरू होने का मौका दिया है। इसको लेकर हाल में मनीषा ने खुलकर बातचीत की।

मनीषा कोइराला ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिदंगी के अहम पहलुओं को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने बताया, 'अब प्यार के पचड़े में नहीं पड़ना चाहतीं और अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हूं। अब मैं उम्र के उस मुकाम पर हूं जहां वो प्यार और रिश्तेदारी के मामले में टूटना नहीं चाहतीं। भगवान ने उन्हें दूसरा मौका दिया है और वो इसे पूरी तरह से अपने कॅरियर के लिए कुर्बान करना चाहती हूं। बीमारी के बाद मुझे जीवन के महत्व और सच्चाई पता चला है।'

बता दें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से उभरी मनीषा इस फिल्म में मशहूर फिल्म एक्ट्रेस नर्गिस का रोल प्ले कर रही हैं जो खुद कैंसर पीड़ित थीं। ऐसे में उनके लिए यह किरदार निभाना कितना मुश्किल था, इस बारे में भी मनीषा ने बात की। मनीषा ने कहा, 'उस दर्द को सहने के बाद उसे फिर से सहने के लिए काफी साहस की जरूरत थी। इसकी एक वेल्यू है क्योंकि नर्गिस एक आइकॉनिक फिगर थीं।

मैंने उनके हाव-भाव, लहजे और आत्मिक रूप से उन्हें निभाने की कोशिश की है। सिर्फ उनकी तरह बाल बना लेना और उनकी तरह शक्ल का होना ही इस किरदार के लिए जरूरी नहीं है बल्कि उनके स्वभाव और उनकी आत्मा को पूरी तरह समझ कर मैंने यह किरदार निभाने की कोशिश की है। मैं इसमें किस हद तक सफल होती हूं ये देखने वाली बात होगी।' बता दें फिल्म 'संजू' 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब