बॉलीवुड

पहले ही दिन ‘संजू’ ने अपने नाम किए ये 5 रिकॉर्ड, आखिरी रिकॉर्ड पढ़ चौक जाएंगे आप!

संजय दत्त की लाइफ पर बनी 'संजू' को फिल्म समीक्षकों से लेकर दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
3 min read
• •
Updated: 30 Jun 2018, 4:26 PM IST
sanju
sanju

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू इस हफ्ते रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने बम्पर ओपनिंग की है। मूवी ने पहले ही दिन 34.75 की कमाई कर ली है।संजय दत्त की लाइफ पर बनी इस फिल्म को फिल्म समीक्षकों से लेकर दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही कुल 5 रिकार्ड-

1. 2018 की सबसे बड़ी ओपनर- संजू ने पहले ही दिन 34.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के नाम था। गौरतलब है कि 'रेस 3' ने पहले ही दिन करीब 29.17 करोड़ की कमाई की थी।

2. रणबीर की सबसे बड़ी ओपनर - यह फिल्म रणबीर के कॅरियर की भी पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।इससे पहले रणबीर की फिल्म Besharam 21.56 करोड़ की कमाई की थी ।

3.राजकुमार हिरानी की सबसे बड़ी ओपनर-राजकुमार हिरानी बॉलीवुड में अपनी कुछ बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। लीक से हटकर और सिम्पल कहानी को भी कैसे खास बनाया जाता है, हिरानी इसके लिए फेमस हैं। हिरानी की फिल्म संजू उनकी अब तक रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों में हाइएस्ट ओपनर है।

4.हाइएस्ट ओपनर बायोपिक- बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का चलन पिछले कुछ समय से काफी बढ़ गया है।भाग मिल्खा भाग, नीरजा, अजहर, मैरी कॉम, पान सिंह तोमर जैसी कई बायोपिक पिछले कई सालों में रिलीज हुई हैं, लेकिन इन सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए संजू सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। अब तक ऐसी कोई बॉलीवुड बायोपिक नहीं है जिसने ओपनिंग डे पर 35 करोड़ रुपये की कमाई की हो।

5.बॉलीवुड की छठी सबसे बड़ी ओपनर- संजू ने पहले दिन 35 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर्स फिल्म की लिस्ट में छठे नंबर पर जगह बना ली है। इस लिस्ट में टॉप पर शाहरुख की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर है, दूसरे नंबर पर बाहुबली 2 है।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब