बॉलीवुड

‘जवान’ के बाद अब आएगी ‘जवान 2’? एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा का जवाब कर देगा शाहरुख के फैंस को खुश

Jawan: 'जवान' के रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर शाहरुख खान से फिल्म के सेकेंड पार्ट पर सवाल पूछे जाने लगे थे।
2 min read
Sep 13, 2023
Sanya Malhotra
सान्या मल्होत्रा के 'जवान' में निभाए रोल की काफी तारीफ हो रही है।

Jawan: शाहरुख खान के लीड रोल वाली 'जवान' ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। सिनेमाघरों में धमाल मचा रही इस फिल्म के सेकेंड पार्ट की भी मांग फैंस की ओर से हो रही है। इस पर जवान में अहम रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा का भी रिएक्शन आया है। एक पोर्टल से बातचीत में कहा है कि कई लोगों ने उनसे फिल्म के सीक्वल के बारे में पूछा है। ये बताता है कि लोग फिल्म को कितना पसंद कर रहे हैं।

सान्या ने कहा कि यह 'जवान' की खूबसूरती है कि लोग कैरेक्टर्स के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है जवान के मेकर्स फिल्म का अगला पार्ट भी लेकर आएंगे। इतना ही नहीं वो मुझे भी फिल्म का हिस्सा बनाएंगे। साथ ही एक दर्शक के तौर पर भी चाहती हूं कि 'जवान 2' आए।

एक एंटरटेनमेंट न्यूज पोर्टल ने भी हाल ही में फिल्म से जुड़े करीबी शख्स के हवाले से दावा किया था कि फिल्म का सीक्वल बन सकता है। इस शख्स ने कहा था कि फिल्म के लीड एक्टर शाहरुख खान और डायरेक्टर एटली दोनों सीक्वल में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।


शाहरुख की फिल्म कर चुकी 600 करोड़ की कमाई
एटली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जवान' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म ने 7 सितंबर से 12 सितंबर तक यानी पहले 6 दिन में ही दुनियाभर में 600 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने इसमें करीब 350 करोड़ भारत में और 250 करोड़ दुनिया के दूसरे मुल्कों में कमाए हैं।

शाहरुख खान की जवान 7 सितंबर को 3 भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा और दीपिका भी नजर आई हैं। फिल्म में साउथ इंडस्ट्री के 3 बड़े सितारे नयनतारा, विजय सेतुपति और प्रियामणि भी काम कर रहे हैं।

Updated on:
13 Sept 2023 02:57 pm
Published on:
13 Sept 2023 02:57 pm
Also Read
View All
‘फ्री फिलिस्तीन’ पर मजाक करना सैफ अली खान को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Dhamaal 4 Box Office Collection: वीकेंड पर फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी ‘धमाल 4’, जानें अजय की फिल्म की कमाई

Deepika Padukone को छोड़ने के वायरल हो रहे दावे पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर करके बताया सच

आमिर खान की तीसरी शादी पर नितेश राणे के ‘ब्रांड एंबेसडर’ वाले बयान पर वारिस पठान का पलटवार, बोले- ‘आप भी चार शादी कर लीजिए’

इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से की सगाई, शेयर की समंदर किनारे रोमांटिक तस्वीरें