बॉलीवुड

ऑडिशन की भीड़ देखकर वापस भाग आती थी: सान्या मल्होत्रा

हाल ही में फिल्म 'बधाई हो' में आईं नजर
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2018, 8:13 PM IST
sanya malhotra
sanya malhotra

बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। साल 2016 में आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के साथ ही उन्हें नेम और फेम दोनों प्राप्त हुआ। इस साल सान्या की दो फिल्में 'पटाखा' और 'बधाई हो' रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों में उनके किरदार और अभिनय की दर्शकों ने सराहना की। खास तौर पर आयुष्मान खुराना स्टारर 'बधाई हो' जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की। हाल ही में सान्या ने पत्रिका एंटरटेनमेंट से खास बातचीत की जिसमें उन्होंने अपनी स्ट्रगल लाइफ की खट्टी-मीठी यादों को साझा किया।

ऑडिशन देने में शर्माती थी
अपनी स्ट्रगलिंग लाइफ के बारे में सान्या कहती है कि चार साल पहले 15 दिसंबर को वह मुंबई आई थी और मार्च-अप्रैल तक उनके पास कोई काम नहीं था। उन्होंने बताया, 'शुरुआत में, मैं थोड़ी शर्मीली थी और ऑडिशन में जाने से भी शर्माती थी। कभी-कभार मैं जाती थी तो ऑडिशन देने वालों की भीड़ देखकर ऑटो लेकर वापस घर आ जाती थी। मुझे करीब 3-4 महीने कफर्टेबल होने में लगे ।'

सब्र रखना बेहद जरुरी
सान्या कहती हैं कि कई बार ऐसा भी समय आता था जब ऐसा लगता था कि अब वापस चले जाना चाहिए। तब मैं अपने पापा को फोन करती थी औऱ कहती थी कि पापा कहीं से कोई रिस्पांस नहीं आया, कोई काम नहीं है तो पापा हमेशा मुझे सब्र करने को कहते थे। जिस भी ऑडिशन्स में मैंने खुद पर संदेह किया वो कभी क्लियर नहीं हुआ। असल में इस लाइन में सब्र रखना बहुत ही जरुरी है। '

नहीं सोचा था 'दंगल' कॅरियर बदल देगी
सान्या ने आगे बताया, ''दंगल' के लिए मुझे जैसी प्रतिक्रिया मिली वह कमाल है। मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी। मुझे लगा था कि अब भी मुझे ऑडिशन के कई राउंड से होकर गुजरना पड़ेगा। मुझे नहीं पता था कि केवल एक फिल्म से मेरे कॅरियर में ऐसा बदलाव आएगा।'

हिट फिल्म साबित हुई 'बधाई हो'
बताते चलें कि हाल ही में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'बधाई हो' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। अब तक यह फिल्म करीब 110 करोड़ रुपए कमा चुकी है। जल्द ही सान्या, दिग्गज एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'फोटोग्राफ' में नजर आने वाली हैं।

Updated on:
10 Nov 2018, 8:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All